महात्मा गांधी के सम्मान में सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन, वित्त मंत्री ने की घोषणा
महात्मा गांधी के सम्मान में सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन, वित्त मंत्री ने की घोषणा
Share:

लंदन: ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री साजिद जाविद ने कहा है कि उन्होंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट से सिक्का तैयार करने के लिए कहा है ताकि दुनिया महात्मा गांधी की सीख को कभी ना भूले।

साजिद जाविद ने गुरुवार को लंदन में वार्षिक ब्रिटिश एशियाई लोगों की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए आयोजित किए गए जीजी2 समारोह में यह घोषणा की। जाविद ब्रिटेन की प्रकाशन कंपनी 'एशियन मीडिया ग्रुप (AMG) द्वारा जारी की गई शक्तिशाली लोगों सालाना सूची में टॉप पर हैं। जाविद ने आगे कहा कि, ''गांधी के 150वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में, आज रात का पुरस्कार समारोह इस ऐलान के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। मैंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट को उनके सम्मान में एक नया स्मारक सिक्का तैयार करने के लिए कहा है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि गांधी ने विश्व को क्या सिखाया था।''

उन्होंने कहा कि, ''महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि शक्ति केवल धन या उच्च पद से नहीं आती है। हमें उन मूल्यों को हमेशा स्मरण रखना चाहिए जिन्हें उन्होंने अपने जीवन में अपनाया था।'' बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सरकार में भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल 2019 जीजी2 पॉवर सूची में दूसरे स्थान पर हैं। जाविद के तहत काम करने वाले भारतीय मूल के उप मंत्री ऋषि सुनाक भी इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। वह इंफोसस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

विश्व अंडा दिवस : इस खास दिन को और शानदार बनाने के लिए किजिए ये काम

खुलासाः पाकिस्तानी उच्चायोग भारत में आतंकवाद और नकली नोट को दे रहा बढ़ावा

अमेरिकी सेना के सीरिया से हटते ही तुर्की ने खेलना शुरू किया खुनी खेल, बमबारी में सात नागरिकों ने गंवाई जान

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -