इमरान खान ने पहले 15 वर्षीय लड़के को जबरन पिलाई शराब, फिर बिस्तर पर धक्का देकर...
इमरान खान ने पहले 15 वर्षीय लड़के को जबरन पिलाई शराब, फिर बिस्तर पर धक्का देकर...
Share:

लंदन: ब्रिटेन की एक कोर्ट ने सोमवार (11 अप्रैल 2022) को कंजरवेटिव पार्टी (Conservative Party) के सांसद (MP) इमरान अहमद खान को 15 वर्षीय लड़के का यौन शोषण करने का दोषी पाया है। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह मामला 2008 का है। इमरान खान पर आरोप था कि उन्होंने नाबालिग को शराब पीने के लिए विवश किया और फिर उसका यौन शोषण किया। दोषी ठहराए जाने के बाद इमरान खान को कंजरवेटिव पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया है। वह 2019 से वेस्ट यॉर्कशायर के वेकफील्ड सीट से सांसद हैं। 

पीड़ित ने अदालत को बताया कि सांसद ने उसे शराब पीने के लिए विवश किया, फिर बिस्तर पर धक्का दे दिया और पोर्नोग्राफी देखने के लिए बाध्य किया। जब वह सो रहा था तो इमरान ने उसके पैरों को छूते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूने लगा। इससे वह डर गया। पीड़ित ने इस घटना के संबंध में अपने माता-पिता को बताया था। उस वक़्त पुलिस से रिपोर्ट की गई थी। किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि पीड़ित युवक औपचारिक तौर पर शिकायत नहीं करना चाहता था। जब उसे 2019 में पता चला कि इमरान खान लोकसभा चुनाव में खड़े होने वाले हैं, तो उसने कंजरवेटिव पार्टी से संपर्क किया। जो कुछ उसके साथ हुआ था उससे अवगत कराया। किन्तु पार्टी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस चुनाव में पार्टी की जीत हुई और इमरान अहमद खान सांसद बने। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में औपचारिक तौर पर शिकायत दी।

रिपोर्ट के अनुसार, सांसद इमरान खान समलैंगिक (Gay) हैं। अदालत में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने नाबालिग के कोहनी को छुआ था। उन्होंने कहा कि वह उसके साथ कामुकता पर चर्चा करते वक़्त ‘दयालु’ और ‘मददगार’ होने का प्रयास कर रहे थे, मगर पोर्नोग्राफी की बात सुनते ही वह ‘परेशान’ हो गया। करीब पाँच घंटे के विचार-विमर्श के बाद साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने उन्हें दोषी घोषित कर दिया। खान को सजा अगली सुनवाई पर सुनाई जाएगी।

अल्जीरिया और इटली ने ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत की रूसी तेल की मासिक खरीद यूरोप की तुलना में कम है: जयशंकर

नीदरलैंड ने भारत को हॉकी महिला जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल में दी करारी मात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -