जयमाल के वक्त हाथ में आ गया गंजे दूल्हे का विग, दुल्हन ने बारातियों को बनाया बंधक
जयमाल के वक्त हाथ में आ गया गंजे दूल्हे का विग, दुल्हन ने बारातियों को बनाया बंधक
Share:

उन्नाव: बॉलीवुड फिल्म ‘बाला’ तो आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म के जैसी असली कहानी उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) में सामने आई है। जी दरअसल यहाँ एक दूल्हे की पोल जयमाल के स्टेज पर खुल गई। वहीं इस दौरान दूल्हे का गंजा सिर देखकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। उसके बाद उस पर धोखा देने के आरोप लगने शुरू हो गए। वहीं दूसरी तरफ, लोगों की हंसी छूट गई और बारात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई। इस मामले में यह बताया जा रहा है कि दूल्हे ने नकली बाल (हेयर विग) लगा रखा था और जयमाल होने के बाद स्टेज पर चक्कर आ गया, तो पगड़ी के साथ-साथ विग भी उतर गई।

यह सब देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव का बताया जा रहा है। जी दरअसल यहां के निवासी लखन कश्यप की पुत्री निशा का विवाह कानपुर नगर निवासी अशोक कुमार कश्यप के पुत्र पंकज के साथ तय हुआ। वहीं बीती 20 मई को स्थानीय गेस्ट हाउस में विवाह का दिन आया और दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारातियों संग पहुंचा। उसके बाद जयमाला की रस्म के बाद स्टेज पर दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। उसके बेहोश होने के बाद दुल्हन के भाई नितिन व विपिन ने दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छींटे मारे और सिर सहलाने लगे तो सिर पर लगा हेयर विग (नकली बाल) निकल गए। देखते ही देखते दुल्हन के भाईयों के हाथ में दूल्हे का विग आ गया और यह देख मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।

वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता से धोखा देने की बात कह कर दूल्हे को बंधक बना लिया। उसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। यह मामला देर रात से अगली सुबह तक चलता रहा। इस मामले में सूचना पर परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों को समझाया गया और दुल्हन पक्ष शादी में खर्च हुए 5।66 लाख रुपए दूल्हे पक्ष से वसूलने के बाद माने। वहीं इस मामले में परिजनों ने बताया कि मिर्गी का दौरा आने के साथ ही दूल्हे के सिर पर बाल न होने की बात को छुपाकर शादी करवाई जा रही थी। मध्यस्थ भी इसके बारे में नहीं जानता था।

तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय पुरूष कम्पाउंड टीम अपने नाम किया गोल्ड मेडल

दिल्ली-पंजाब सहित उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कोचिंग जा रहे 11 वर्षीय बच्चे को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, 20 KM दूर मिला शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -