शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन बनी माँ, दूल्हे ने छोड़ा
शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन बनी माँ, दूल्हे ने छोड़ा
Share:

उत्तर प्रदेश/कानपुर: कानपुर देहात जिले के डेरापुर इलाके में मंगलवार को तलाक का एक अजीब मामला सामने आया। मामले में 2 दिन पहले आई दुल्हन मां बन गई है। दुल्हन ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसी कारण लड़के वालों ने लड़की को छोडने का फैसला किया है, इस बात का पता चलते ही तुरंत लड़की के परिवार वालों को बुलाया गया। और पंचायत बिठाई गई। घंटों चली पंचायत के बाद तय हुआ कि शादी खत्म कर दी जाए और लड़की वालों से मिला सारा सामान उन्हे वापस कर दिया जाए। और बुधवार सुबह ऐसा ही किया गया। 

डेरापुर एसओ ने बताया कि, थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, और मामले को आपस में ही निपटा लिया गया है, जानकारी के मुताबिक, डेरापुर के सब्दलपुर गांव के युवक की बरात 31 मई को झींझक के खमैला गांव गई थी। पूरे जोर-शोर के साथ शादी की सारी रस्में निभाई गईं और सोमवार सुबह लड़की विदा होकर घर आई। मंगलवार शाम लड़के के घर पर संगीत का प्रोग्राम था। बस इसी बीच अचानक 20 वर्षीय बहू का पेट दर्द करने लगा, नई बहू को हॉस्पिटल ले जाने की तैयारियां चल ही रही थीं कि उसने घर में ही एक बेटी को जन्म दे दिया। यह बात आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई, और लड़के वाले इससे सदमें में हैं, फिर क्या था लड़की वालों ने देर रात ही झींझक से लड़की के परिवार वालों को बुलाया और पंचायत बुलाई गई जिसमें शादी खत्म करने का निर्णय लिया गया। लड़के वालों को लड़की वालों द्वारा सारा सामान भी लौटाने को कहा गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -