शादी में सात फेरों के दौरान दूल्हे पर भड़की दुल्हन बोली...
शादी में सात फेरों के दौरान दूल्हे पर भड़की दुल्हन बोली...
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में शादी की प्रक्रिया के चलते एक दुल्हन ने दूल्हे के शराबी होने के पर शादी करने से इंकार कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा ही घटनाक्रम उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर का है. तथा इस दौरान जब दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया तो वहाँ पर दोनों पक्षों के लोगो में जबरदस्त रूप से खलबली मच गई. दूल्हा भी दुल्हन की इस बात को सुनकर हैरान हो गया था.

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि सलेमपुर के भटनी नगर में बिहार निवासी एक व्यक्ति भटनी के हतवा में रहते हैं। उन्होंने अपना बेटी की शादी देवरिया सदर कोतवाली के सोंदा निवासी युवक से तय की थी। बारात तय किए गए समय पर पहुंच गई.

विवाह की रस्म शुरु की गई। जब दूल्हा व दुल्हन शादी के मंडप में बैठे थे तो दुल्हन को दूल्हे की और से शराब की गंध आने लगी तो वह झट से मंडप से उठ गई और दूल्हे के नशे में होने की बात कहकर शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के शादी से इंकार करने की बात का पता लगते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और पंचायत के भी समझाइश के बाद भी लड़की शादी करने से मना करती रही. फिर क्या था बारात को बिना दुल्हन ही रुख्सत होना पड़ा.        


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -