VIDEO: विदाई पर बजा 'कचरा निकाल' गाना, जमकर नाची दुल्हन
VIDEO: विदाई पर बजा 'कचरा निकाल' गाना, जमकर नाची दुल्हन
Share:

शादी के बाद दुल्हन की विदाई (Bride Vidaai Video) में दुल्हन को अक्सर रोते हुए देखा गया है लेकिन आजकल बहुत कम ऐसे नजारे देखने के लिए मिलते हैं। आजकल दुल्हन या तो खुश रहती है या फिर जमकर डांस करती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी विदाई पर हंसते और नाचते (Bride Dancing) हुए नजर आई। जी दरअसल, ये वीडियो एक दुल्हन की विदाई का है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में विदाई के वक्त वो झूमकर डांस कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Wedding Planning_witty Wedding (@witty_wedding)

वैसे इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि जिस गाने पर दुल्हन डांस कर रही है, वो बेहद दिलचस्प है। आप सुन सकते हैं दुल्हन ने 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' (Gadi Wala Aaya Ghar Se Kachra Nikaal Song) गाने पर जबरदस्त डांस किया। आप सभी को हम यह भी बता दें कि दुल्हन के गेटअप में मानसी गोस्वामी (Mansi Goswami) हैं, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में विदाई समारोह के दौरान दुल्हन मानसी का डांस देख वहां मौजूद हंसते हुए नजर आए। केवल यही नहीं बल्कि खुद दुल्हन भी हंसते हुए और नाचती हुई नजर आई।

इस वीडियो के कैप्शन में मानसी ने लिखा है- 'ट्विस्ट के साथ विदाई, अब तक की सबसे इमोशनल विदाई। वास्तविक जीवन का यह मजेदार विदाई सीन आपका दिन बनाने जा रहा है।' अब इस समय दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नामक पेज पर अपलोड किया है, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

CDS बिपिन रावत की मौत का मज़ाक उड़ाने वाला अखिलेश यादव का समर्थक गिरफ्तार

BTS मेंबर V ने साझा किया अपना नया वीडियो, फैंस बोले- "हमें लगा था आप ब्रेक पर हैं।।।"

कैटरीना के कलीरों पर लिखे थे दो खास शब्द, मतलब जानकर खुश हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -