सिरोंज/भोपाल : भोपाल के समीप स्थित सिरोंज में एक दुल्हन ने शादी से ऐन पहले ही इंकार कर दिया। मजबूरन दुल्हे वालों को बैरंग लौटना पड़ा। शादी के उत्साह में आए सभी लोग अपना सा मुंह लेकर लौट गए, मिली जानकारी के अनुसार सिरोंज के पास नरखेड़ा गांव में 18 वर्ष की एक युवती का विवाह 22 वर्ष के रफत पठान से होना तय किया गया था। निकाह की तैयारियां चल ही रही थीं कि दुल्हा अपने मित्रों के साथ बातचीत में मशगूल था, मगर दुल्हा बात - बात पर गाली - गलौज कर रहा था। इस दौरान उसकी नज़र अपने होने वाले शौहर पर पड़ी। दुल्हन ने सोचा कि जो दूसरों की मां - बहनों की इज्जत नहीं कर सकता, वह मेरी इज्जत क्या करेगा।
जिसके बाद दुल्हन ने शादी न करने का निर्णय ले लिया। इसी दौरान उसने कहा कि उसे इस तरह का निकाह कबूल नहीं है। यह निकाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत किया जाना था। इसी दौरान करीब 396 जोड़ों का विवाह और 55 जोड़ों के निकाह संपन्न हुए। आयोजन में अजरा बी का निकाह महोटी गांव के रफत पठान से होना था, निकाह के लिए पंजीयन होना था। उसके शौहर की हरकतें देखकर अजरा घबरा गईं। उसने अपने माता - पिता को मन की बात बताई। उसके परिवार वाले भी उसकी बात से सहमत हुए, लड़की के माता - पिता तहसीलदार से जानकारी लेने लगे। मामले में बताया गया कि अजरा बहुत गरीब है, उसके पिता बहुत बीमार रहते हैं, इसलिए उसने निकाह की मंजूरी नहीं दी। वह आगे पढ़ना चाहती है वह ऐसे इंसान से शादी नहीं करना चाहती जो किसी की इज्जत न करे।
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.