दुल्हन ने मेहमानों के खाने में मिला दी भांग, हुआ कुछ ऐसा कि जाना पड़ा जेल
दुल्हन ने मेहमानों के खाने में मिला दी भांग, हुआ कुछ ऐसा कि जाना पड़ा जेल
Share:

दुनियाभर में कई ऐसे-ऐसे कारनामे होते रहते हैं जो हैरान कर जाते हैं। हाल ही में भी एक ऐसा ही कारनामा सामने आया है। जी दरअसल इस मामले में एक महिला ने अपने शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा किया कि जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरसल यह मामला फ्लोरिडा का है जहां दुल्हन दन्या ग्लेंनी ने मेहमानों के खाने में भांग मिला दी, जिससे शादी में आए मेहमान हंसते-गाते रहे कोई बोर ना हो लेकिन उसकी यह चाल उसी पर उल्टी पर पड़ गई। जी हाँ, इस समय दुल्हन दन्या ग्लेंनी और उसकी शादी में कैटरिंग कर रही जोइकेलिन ब्रयांट को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

जी दरअसल दोनों पर बिना लोगों को बताए उनके खाने में भांग मिलाने का चार्ज लगाया गया है। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि दुल्हन दन्या ग्लेंनी की इस हरकत की खबर शादी में आए किसी भी मेहमान को नहीं थी और शादी में आए मेहमान भांग वाला खाना खाकर बीमार पड़ गए है। जी दरअसल ऐसा बताया गया कि खाने में मीटबॉल, सीजर सलाद, ब्रेड ऑलिव ऑइल और हर्ब डीप के साथ सर्व किया गया था। वहीं सामने आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में भांग वाला खाना तकरीबन 50 लोगों ने भांग मिला खाना खाया था और स्वास्थ खराब बिगड़ने पर उन्होंने इसकी शिकायत की थी। जी हाँ और कई मेहमानों ने तो यहां तक कहा कि इस खाने को खाने के बाद उन्हें पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी।

इस मामले में कंप्लेन फाइल होने के बाद जब डिटेक्टिव्स ने शादी में परोसे गए चेक किया तो पाया कि मेहमानों के लिए परोसे गए खाने में भांग मिली थी। जी हाँ और इस शादी में आई गेस्ट मिरांडा कडी ने बताया कि उन्होंने जब यह खाना खाया तो उनके दिल धड़कन काफी तेज हो गई और उस दिन वह अपने घर पर जाकर जल्दी सो गई। शादी के दो महीने के बाद दुल्हन दन्या ग्लेंनी और उनकी शादी में कैटरिंग कर रही जोइकेलिन ब्रयांट अरेस्ट किया जा चुका है।

Video: कौवे का IQ लेवल देख उड़े लोगों के होश

कर्नाटक में 'अग्नि खेली' महोत्सव: भक्तों ने एक-दूसरे पर फेंकी आग

20 घंटे तक फ्रिज में छुपकर 11 साल के लड़के ने बचाई जान, बाहर आते ही ये कहा पहला शब्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -