अर्जुन अवार्डी बाॅक्सर जय भगवान पर रिश्वत लेने का आरोप
अर्जुन अवार्डी बाॅक्सर जय भगवान पर रिश्वत लेने का आरोप
Share:

हिसार : अंतर्राष्ट्रीय बाॅक्सर और अर्जुन अवाॅर्ड विजेता रिश्वत के एक मामले में फंस गए हैं। दरअसल उन पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने जुआ खेलने के एक मसले पर आरोपियों से रिश्वत ली। इस मामले में उनके साथ ही एक और पुलिसकर्मी को आरोपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि बाॅक्सर जय भगवान हिसार में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। मामला एसपी सतेंद्र गुप्ता के संज्ञान में है। इस मामले में डीएसपी भगवान दास ने जांच की है। मामले में जय भगवान और पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी मुकेश गोयल ने आरोप लगाया था कि पुलिस द्वारा 31 अगस्त की शाम एक दुकान पर दबिश दी गई। इस दौरान यहां कुछ युवकों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपियों को थाने ले जाया गया। उन्हें जब पैसे मिले तो फिर दूसरों को छोड़ दिया गया। दुकानदारों पर करीब 10 हजार रूपए का हफ्ता देने की मांग की गई और पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाया। साथ ही दुकानदारों पर भी हफ्ते के लिए दबाव बनाया। 

इस मामले में विभिन्न तरह के आरोपों को लेकर आॅडियो क्लिप जारी की गई। इस आॅडियो क्लिप में दूसरे व्यापारी के साथ बुरे बर्ताव की बात भी कही गई है। उल्लेखनीय है कि जय ने वर्ष 2010 के काॅमनवेल्थ खेलों में ब्राॅन्ज मेडल के साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में 2 मेडल दर्ज किए हैं। जय द्वारा लंदन ओलिंपिक में भी लाइटवेट कैटेगरी में इंडिया का प्रतिनिधित्व किया गया। वर्ष 2011 में बाॅलीवुड स्टार शाहरूख खान के रियलिटी शो जोर का झटका में भी उन्होंने भागीदारी की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -