पीरियड्स में होता है ब्रेस्ट में दर्द तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे
पीरियड्स में होता है ब्रेस्ट में दर्द तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे
Share:

लड़कियों को पीरियड्स के दौरान एक या दो नहीं बल्कि कई तरह की परेशानियों से दोचार होना पड़ता है। जी हाँ और इन परेशानियों की लिस्ट में शामिल है छाती में होने वाला दर्द। जी दरअसल पीरियड्स से पहले और पीरियड्स के दौरान कई लड़कियों को ब्रेस्ट में दर्द (Breast Pain) की समस्या होती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा भी कई बार छाती में दर्द उठ सकता है जिसे ब्रेस्ट टेंडरनेस भी कहते हैं। इसके अलावा कई बार यह दर्द पीरियड (Periods) के आसपास ही होता है और इसे आप कुछ घरेलू उपाय के जरिये खत्म कर सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 


बर्फ- कभी-कभी बर्फ का इस्तेमाल ब्रेस्ट के दर्द को दूर करने में कारगर साबित होता है। जी दरअसल बर्फ से छाती को सिकाई मिलती है जो दर्द कम करती है। आप आइस पैक (Ice Pack) को या बर्फ को किसी कपड़े में बांधकर ब्रेस्ट के पास तकरीबन 10 मिनट सिकाई करें। इससे हल्की-फुलकी सूजन ठीक हो जाएगी। 


कॉफी को कहे ना- पीरियड्स के दौरान आमतौर पर कैफीन का सेवन ना करने की सलाह ही दी जाती है। जी हाँ क्योंकि पीरियड्स के दौरान कॉफी पीने पर ब्रेस्ट का दर्द बढ़ सकता है। 


विटामिन ई- पीरियड में होने वाले छाती के दर्द को दूर करने में विटामिन ई भी अच्छा साबित होता है। जी हाँ और आप विटामिन ई (Vitamin E) या विटामिन ई से भरपूर पौष्टिक खाने की चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। 


कैस्टर ऑयल- कैस्टर ऑयल को ब्रेस्ट की सूजन (Breast Soreness) और दर्द के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप एक साफ कपड़े में कैस्टर ऑयल डालें और उसे ब्रेस्ट पर कम से कम आधे घंटे लगाए रखें। इससे आपको धीरे-धीरे दर्द में आराम महसूस होगा। 


हल्की मसाज करें- ब्रेस्ट में दर्द होने पर आप हल्के हाथ से मसाज कर सकती हैं, इसके लिए मध्यम भाग से अपनी बगल तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें इससे दर्द से राहत मिलती है।

मुंह के छाले से लेकर अन्य कई समस्याओं को झट से दूर कर देगा पीपल, जानिए कैसे?

दाढ़ी रखने वालों को लगाना चाहिए ये फेस पैक, होंगे बड़े फायदे

काले हो रहे हैं दांत और सांसों से आती है दुर्गंध तो इस्तेमाल करें ये प्राकृतिक पाउडर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -