साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, अब इस मशहूर हस्ती ने दुनिया को कहा अलविदा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, अब इस मशहूर हस्ती ने दुनिया को कहा अलविदा
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से पिछले कुछ दिनों से बुरी खबर आ रही है। कई स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं। आज एक और स्टार इस दुनिया को अलविदा कहकर चला गया है। तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर महेश कोनेरु का देहांत हो गया है। आज प्रातः कार्डिक अरेस्ट के कारण उनका देहांत हुआ है। महेश कोनेरु ने 118, थिमारुसु, सभाकु नमस्कारम जैसी कई मूवीज बनाई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई मूवीज में बतौर गेस्ट अपीयरेंस एक्टिंग भी की है। रिपोर्ट्स की माने तो वह जूनियर एनटीआर के बेहद नजदीक थे।

वही सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर ने पोस्ट साझा करके शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- भारी दिल और घोर अविश्वास के साथ मैं आपको बता रहा हूं कि मेरे सबसे विशेष मित्र महेश कोनेरू इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। मैं हैरान और स्पीचलेस हूं। उनके परिवार एवं उनके निकट और प्रिय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

इसके साथ ही रकुल प्रीत सिंह ने भी महेश के देहांत पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया- ओह नो।। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, तथा उनके परिवार को हिम्मत। ये बहुत दुखी करने वाला है। कल्याणनम नंदमुरी ने ट्वीट किया- हैरान हूं एवं विश्वास नहीं हो रहा है। एक आदमी जो दोस्त, परिवार एवं शुभचिंतक था वो अब इस दुनिया में नहीं है। महेश कोनेरु बैकबोन थे चाहे कुछ भी हो। मेरे लिए निजी तथा पूरी इंडस्ट्री के लिए बेहद बड़ा दुख है। उनके नजदीकियों को हिम्मत।

दुखद! नहीं रहा साउथ का ये मशहूर सुपरस्टार

अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिल पर छा गई थीं स्नेहा

सामने आया शहनाज गिल का दूसरा प्रमोशनल वीडियो, देखकर ख़ुशी से उछले फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -