BSP की मुखिया मायावती के पिता का हुआ निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
BSP की मुखिया मायावती के पिता का हुआ निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
Share:

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरसल हाल ही में उनके पिता का निधन हो गया है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक मायावती के पिता प्रभु दयाल की उम्र 95 साल थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मायावती के पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में होने वाला है। जैसे ही राजनीतिक हस्तियों और बसपा को इस बारे में पता चला सभी ने इस निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस बारे में पता लगते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने यूपी की पूर्व सीएम मायावती से फ़ोन पर भी बातचीत की है और उन्हें दिलासा दिया है। इसी के साथ गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने उन्हें सांत्वना भी दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है- 'उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के पिता श्री प्रभु दयाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं सुश्री मायावती जी तथा शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!'

वहीं बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने शोक संदेश जारी किया। इस सन्देश में बताया गया कि मायावती के पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। सतीश मिश्रा ने शोक संवेदनाएं भी प्रकट की।

आखिर क्यों छठ पूजा में महिलाएं लगाती हैं लंबा सिंदूर

ये हैं छठ के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

उपभोक्ता फोरम में 23 नवंबर से शुरू होगी शारीरिक सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -