सेक्स के दौरान पति ने किया ऐसा काम कि पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
सेक्स के दौरान पति ने किया ऐसा काम कि पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: एक 21 साल के शख्स ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही रेजर ब्लेड से पत्नी का गला काटकर मार डाला। पुलिस ने दावा किया है कि पति ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद की भी जिंदगी समाप्त करने की कोशिश की थी। सेक्स के दौरान पत्नी की हत्या का ये मामला ब्राजील के साओ पौलो राज्य के वर्जी पॉलिस्टा नाम के इलाके से सामने आया है। 

यहां 21 साल के आरोपी मर्सिलो अरौजो को पुलिस ने वारदात के बाद अरेस्ट कर लिया था। मर्सीलो की पत्नी फ्रैसिने की आयु 22 साल थी। पुलिस का कहना है कि इर्ष्या के कारण युवक ने पत्नी की हत्या की। 22 दिसंबर 2019 की घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि 6 सप्ताह तक चली जांच के बाद घटना से संबंधित कई सबूत बरामद हुए। इससे पहले आरोपी ने वारदात को लेकर अलग-अलग बयान दिए थे। 

पुलिस के अनुसार, फ्रैसिने तीसरी बार गर्भवती हो गई थी। इसी बात को लेकर पति के साथ कहासुनी हो गई थी। पुलिस जब दंपत्ति के घर पहुंची तो पति भी गंभीर स्थिति में था। उसकी कलाई और गर्दन पर जख्म के निशान थे।  उसने खुद को पीड़ित के तौर पर दिखाने का प्रयास किया था। हालाँकि जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

वैलेंटाइन डे के अगले ही दिन प्रेमी ने प्रेमिका को मार दी गोली, फिर किया ये काम

बिहार में महिलाएं कर रही थी अवैध शराब की तस्करी, GRP पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

35 लाख रुपए के बिस्कुट से भरा ट्रक लेकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -