34 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले का मुख्य आरोपी ब्रजेश अब बोला, जेल में मेरी जान को खतरा है
34 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले का मुख्य आरोपी ब्रजेश अब बोला, जेल में मेरी जान को खतरा है
Share:

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 34 लड़कियों के हुए दुष्कर्म के दिल दहला देने वाले मामले का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का अब कहना है कि उसकी जान को खतरा है। ब्रजेश इस वक्त मुजफ्फरपुर जेल में इसी दुष्कर्म मामले के आरोप में अपनी सजा काट रहा है। 

यूपी में ढाबे मालिक ने किया नाबालिग लड़के का शोषण

ब्रजेश ठाकुर ने जेल अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे जेल में बागी माओवादियों के साथ रखा है जिससे उसे लगातार जान का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि ब्रजेश को बीते मंगलवार ही मुजफ्फरपुर जेल की उच्च सुरक्षा वाली बैरक में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले ब्रजेश ठाकुर अपने ख़राब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर जेल के अंदर अस्पताल के वॉर्ड नंबर 8 में भर्ती था। लेकिन अब हेल्थ रिपोर्ट नार्मल आने के बाद उसे वापस बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। 

भोपाल बालिका गृह: छात्रा ने डायरेक्टर पर लगाए आरोप, कहा अश्लील फ़िल्में देखकर करता था दुष्कर्म

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शेल्टर होम में 34 बालिकाओं के साथ रेप और यौन उत्पीड़न का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। इस मामले में शेल्टर होम के संचालक ब्रजेश ठाकुर को  मुख्य आरोपी पाया गया था जिसके बाद से उसे बिहार की मुजफ्फरपुर जेल में रखा गया है। 

ख़बरें और भी 

पटना आसरा गृह मामला: पप्पू यादव ने सुनी पीड़िताओं की आपबीती

शिव मंदिर में मची भगदड़, जख्मी हुए कई कांवड़िएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -