‘मिर्जापुर’ के इस मशहूर किरदार का हुआ निधन, मुन्ना  त्रिपाठी ने जताया शोक
‘मिर्जापुर’ के इस मशहूर किरदार का हुआ निधन, मुन्ना त्रिपाठी ने जताया शोक
Share:

अमेजॉन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में ‘ललित’ नाम के किरदार से मशहूर हुए एक्टर ‘ब्रह्मा मिश्रा’ का निधन हो गया है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत इस बारे में मुन्ना त्रिपाठी यानी कि उनके को-स्टार दिव्येंदु शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने उनके निधन की जानकारी अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट करके दी। इसी के साथ ही उन्होंने ब्रह्मा के इतने कम समय में इस दुनिया को छोड़कर चले जाने पर दुःख जताया है और उनके और उनके परिवार के प्रति शोक भी प्रकट किया।

आप सभी जानते ही होंगे ब्रह्मा ने अपने किरदार ‘ललित’ से पहले और दूसरे दोनों सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। ब्रह्मा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले थे और उनका निधन किन कारणों से हुआ है यह अब तक सामने नहीं आया है। आप सभी को बता दें कि ब्रह्मा अब तक कई छोटे लेकिन सशक्त रोल्स में नज़र आ चुके हैं।

इस लिस्ट में फिल्म केसरी शामिल है जिसमे उनके द्वारा निभाया गया ‘खुदादद खान’ का रोल आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में सिपाही बने ब्रह्मा अपने दुश्मनों को पानी पिलाते-पिलाते मारे जाते हैं। भोपाल से ही अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले ब्रह्मा अब तक कई फिल्मों जैसे सुपर 30, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, केसरी और दंगल में नज़र आ चुके हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि ब्रह्मा मिश्रा एक नॉन फ़िल्मी बैकग्राउंड से थे और उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट से 2 साल का कोर्स किया था।

ठंड में गुड़ के साथ मिलाकर करे इन चीजों का सेवन, दूर होगी सभी बीमारियां

'कौन बनेगा करोड़पति' के इस एपिसोड ने जीता फैंस का दिल, जानिए क्या है खास?

11 देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच शुरू।।, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सदन में दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -