इस दिन होगी BPSC 66वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती परीक्षा, 4 लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल
इस दिन होगी BPSC 66वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती परीक्षा, 4 लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल
Share:

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 66वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। यह एग्जाम 35 शहरों में 888 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में चार लाख 50 हजार 287 केंडिडेट सम्मिलित होंगे। 782 कैंडिडेट्स को आयु ज्यादा होने की वजह से डिस्क्वालीफाई किया गया है।

पदों का विवरण:
इस परीक्षा के जरिये सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, जेल सुपरीटेंडेंट, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, अपर इलेक्शन ऑफिसर, प्लानिंग कमिशन, बिहार प्रोबेशन सर्विस ऑफिसर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर, रेवन्यू ऑफिसर, ब्लॉक पंचायत राज ऑफिसर के पोस्ट पर भर्तियां होनी है। बिहार लोक सेवा आयोग की 66वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के माध्यम से अलग अलग विभागों में कई पोस्ट पर कुल 562 वेकेंसी निकली हैं। इसमें 169 पद महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं।

एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं:
परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया, वह बीपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल bpsc.bih.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने इस सिलसिले में नोटिफिकेशन जारी किया है।

इंडियन आर्मी में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

राजस्थान में होगी 31 हजार अध्यापकों की होगी भर्तियां, इस दिन होगी परीक्षा

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक जानकारी - अवश्य पढ़ें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -