बीपी सिंह होंगे मध्यप्रदेश सरकार के नए मुख्य सचिव
बीपी सिंह होंगे मध्यप्रदेश सरकार के नए मुख्य सचिव
Share:

भोपाल : मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होने जा रही है। दरअसल बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश सरकार के नए मुख्य सचिव नियुक्त होंगे। दरअसल प्रदेश के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा का कार्यकाल 30 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। वे इस अवधि के बाद सेवानिवृत्त हो जाऐंगे। ऐसे में नए पीएस के तौर पर बसंत प्रताप सिंह का नाम सामने आया है। बीपी सिंह इंदौर के कमिश्नर पद पर भी रह चुके हैं।

माना जा रहा है कि वे 1 नवंबर से अपना पद ग्रहण कर सकते हैं। बीपी सिंह का कार्यकाल जुलाई 2018 तक रहेगा। उनका नाम उनकी बेदाग छवि के लिए सामने आया है। अपने शासकीय सेवा कार्य के दौरान वे कभी भी किसी विवाद में नहीं रहे और उनका सेवाकाल उत्कृष्ट माना जाता है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस नियुक्ति पर अपनी स्वीकृति दे दी है। गौरतलब है कि बीपी सिंह की पदस्थापना के बाद एक अधिकारी को अन्य किसी स्थान पर पोस्टेड किया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -