'शादी से पहले लड़का-लड़की कराएं अपने खून की जांच', राज्यपाल ने कही बड़ी बात
'शादी से पहले लड़का-लड़की कराएं अपने खून की जांच', राज्यपाल ने कही बड़ी बात
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल नरसिंहपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में जिले आला अधिकारीयों से बातचीत की। इस के चलते राज्यपाल ने अधिकारीयों से कहा कि सिकल सेल बीमारी के प्रति जनता के बीच जागरूकता बढ़ाएं।  इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाए।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आवश्यक है कि शादी के पहले लड़के-लड़की अपने खून की जांच कराएं। अगर दोनों में बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं, तो वे विवाह नहीं करें। इससे संतान में इस आनुवांशिक बीमारी के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिकिल सेल का टेस्ट करने वाली एजेंसी की सतत निगरानी की जाए। इस काम में आशा कार्यकर्ताओं की भी सहायता ली जाए। 

राज्यपाल मंगूभाई ने अनुसूचित जनजाति एवं आमजन में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का जोर दिया। उन्होंने जनजाति के लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक होने तथा इस बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए आवश्यक जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। बैठक में पटेल ने अफसरों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाना सुनिश्चित करें। निर्धनों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाएं। किसी भी हालत में निर्धनों का शोषण नहीं होना चाहिए। राज्यपाल ने पेसा एक्ट का फायदा दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने भारिया जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति में सम्मिलित करने पर बातचीत की। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निर्धनों को मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने स्वसहायता समूहों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजाति कार्य, कानून-व्यवस्था, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गतिविधियों संबंधी अफसरों से वार्ता कर जानकारी ली तथा जरुरी निर्देश दिए। इस के चलते जिलाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और संबंधित अफसर उपस्थित थे।

लखीमपुर: बेकाबू होकर खाई में गिरी तेज रफ़्तार कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

'जो भी हुआ HEAT OF THE MOMENT था', अदालत में बोला श्रद्धा का कातिल आफताब

आज़म खान को एक और झटका, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -