महंगे पेट्रोल से दुःखी हुआ प्रेमी, वीडियो वायरल
महंगे पेट्रोल से दुःखी हुआ प्रेमी, वीडियो वायरल
Share:

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं और दाम के बढ़ने से जनता त्रस्त है। हालाँकि इस दौरान प्रेमियों का क्या हाल हो रहा है यह वह ही बता सकते हैं। वैसे अगर देखा जाए तो पेट्रोल-डीजल के दाम दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसके कई रिएक्शन भी देखे जा रहे हैं और अब प्रेमियों के भी रिएक्शन आने लगे हैं। जी हाँ और वह अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसी से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सुनने के बाद आप हंस-हंसकर रोने लगेंगे।

यहाँ देखे वीडियो....

जी दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की बात करते हुए कहता है कि पेट्रोल महंगा होने के कारण मिलना मुश्किल है। अब मिलने के लिए आधा दूरी आपको तय करना होगा। आप देख सकते हैं अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जी दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक मगही बोली में गाना गाकर पेट्रोल की कहानी बता रहा है।

हालांकि, ये एक क्रियटिव वीडियो है, मगर देश की सच्चाई को दिखा रहा है। आप जानते ही होंगे देश में ईंधनों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ऐसे में जनता सरकार से कंट्रोल करने की गुजारिश कर रही है। आपको बता दें कि इस युवक का नाम विश्वजीत प्रताप सिंह है। ये बिहार के रहने वाले हैं। इनके कई वीडियोज़ सामाजिक मुद्दे पर वायरल हुए हैं। फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मगधी बॉयज़ नाम के यूज़र ने शेयर किया है। जी हाँ और इस वीडियो को लाखो लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है।

वायरल हो रहा हंसों की परेड का क्यूट वीडियो, देखकर दिल हार जाएंगे आप

कोलकाता से दिल्ली पैदल पहुंचीं ये महिला, जानिए है कौन?

चोर को भगवान ने दी अनोखी सजा, रो-रो कर हो गया बुरा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -