दिनदहाड़े फल विक्रेता की घर में घुसकर हत्या
दिनदहाड़े फल विक्रेता की घर में घुसकर हत्या
Share:

आगरा : शहर के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक फल विक्रेता की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी और बेटी के आने पर हुई। एक परिचित व्यक्ति पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें इस घटना के बाद से पुरे शहर में सनसनी का माहौल है.

अजमेर दरगाह जाने के लिए निकली महिला, रास्ते में चालक ने ऑटो में बैठाए अपने 7 दोस्त और...
 
इस तरह हुई वारदात  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय बेगा निवासी राम सिंह उर्फ सिंधी (50) पुत्र पूरन सिंह आरटीओ ऑफिस के बाहर फल की ठेल लगाते थे। परिजनों ने बताया कि वो पांच महीने से बीमार थे। इस कारण ठेल नहीं लगा पा रहे थे। शुक्रवार सुबह पत्नी रामबेटी और छोटी बेटी हेमलता नर्सरी में काम करने चली गई। दोपहर एक बजे खाना खाने आईं। राम सिंह चारपाई पर थे। तीनों ने खाना खाया। 

युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जलाया जिन्दा, आरोपी हुए फरार

चोट के थे निशान 

बताया जा रहा है इसके बाद राम सिंह की पत्नी और बेटी फिर से काम पर चली गईं। शाम को साढ़े पांच बजे आईं। चारपाई पर राम सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। गला रेतने और एक हाथ पर चोट के निशान था। मगर, उनकी सांसें चल रहीं थीं। इस पर दोनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस नजदीक के अस्पताल में ले गई। गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में रेफर कर दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

चार्ज में लगाते ही फटा मोबाइल, झुलसा व्यक्ति

रास्त में लड़की को देख जबरदस्ती एकांत में ले गया युवक और फिर...

4 साल की मासूम को दरिंदे ने ऐसे नोचा कि 2 दिन बाद भी नहीं आया होश, मां रोते हुए बोली- 'मेरी बच्ची...'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -