प्यार में धोखा देना भारी पड़ा, प्रेमिका की हुई हत्या
प्यार में धोखा देना भारी पड़ा, प्रेमिका की हुई हत्या
Share:

पानीपत​ : पश्चिम बंगाल के पानीपत इलाके की एक घटना सामने आ रही है। यहां कुटानी रोड स्थित चावला काॅलोनी में एक प्रेमी युवक ने एक महिला का गला रेंत कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह युवक और महिला का काफी दिनों से प्रेम संबन्ध बताया जा रहा है। जिसके चलते ही प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी।

ये थी कहानी

सिटी थाने के मुताबिक प्रेमी युवक जिसका नाम मुकेश है यह राजीव काॅलोनी में रहता है। और सोशल मीडिया फेसबुक पर इसकी दोस्ती एक शादी शुदा महिला से हुई। ये महिला चावला काॅलोनी की रहने वाली थी। इसका नाम निशा बताया जा रहा है। निशा अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार मे बदल गई। और निशा एक दिन अपना पूरा परिवार को छोड़कर मुकेश के साथ भाग गई थी। उस वक्त पुलिस ने दोनो को फरीबाद से पकड़ा था। तब से लेकर महिला अपने मायके में ही रह रही थी। और फिर पति ने भी कुछ समय बाद निशा को माफ कर दिया। निशा को दो दिन ही हुए थे अपने ससुराल आये हुए। जो मुकेश को गवांरा नहीं हुआ। और इसी बात पर मुकेश ने निशा कि हत्या कर दी।


वारदात के समय मुकेश पहले निशा से बात करने उसके ससुराल आया था। और उससे बात करने के लिए उसके घर में चला गया। इसके बाद दोनो के बीच बहस हुई तो गुस्सा में आकर मुकेश ने चाकू से निशा का गला काट दिया। और हत्या करने के बाद मुकेश भागने के बजाय लाश के बाजू में बैठकर अफ़सोस जताने लगा। तभी आस-पड़ोस के लोगो ने पुलिस को यह सूचना दि और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -