विजेंदर का मनोबल और हॉप का अनुभव :  आज शाम होगा एशियन चैंपियन का जबरजस्त मुकाबला
विजेंदर का मनोबल और हॉप का अनुभव : आज शाम होगा एशियन चैंपियन का जबरजस्त मुकाबला
Share:

नई दिल्ली :भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह शनिवार को घरेलू दर्शकों के सामने अपने पहले डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब के लिए वेल्स में जन्मे ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। हरियाणवी मुक्केबाज ने पेशेवर मुक्केबाजी में अपने सभी 6 मुकाबले में प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट किया है और अभी तक अपराजय चल रहे है।

होप के खिलाफ उनका मुकाबला काफी कड़ा होगा। होप पूर्व डब्ल्यूबीसी यूरोपीय चैंपियन हैं। उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 23-7 है। अभी तक विजेंद्र का प्रतिद्वंद्वी उनकी बराबरी नहीं कर सका है, लेकिन होप काफी कड़े प्रतिद्वंद्वी साबित होंगे। होप का वजन 74.9 किग्रा है। विजेंद्र अगर जीत दर्ज कर लेते हैं तो वह डब्ल्यूबीओ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 15 में पहुंच जाएंगे। विजेंद्र ने कहा कि इस जीत से मेरे लिए विश्व खिताबी बाउट के दरवाजे खुल जाएंगे, इसलिए यह मेरे लिए प्रगति ही होगी। इस भारतीय मुक्केबाज का वजन 75.7 किग्रा रहा।

खिलाड़ी और सितारे बढ़ाएंगे होंसला : त्यागराज स्टेडियम में इस मुकाबले को देखने के लिए महान खिलाड़ी, राजनेता और बॉलीवुड हस्तियां एकत्रित होंगी। इनमें क्रिकेटर कपिल देव, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, मुक्केबाज मैरीकॉम और ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार भी पहुंचेंगे। बॉलीवुड हस्तियों में इरफान खान, रणदीप हुड्डा, नेहा धूपिया, दिलजीत दोसांज, रणविजय, बादशाह, जिम्मी शेरगिल और रघु शामिल हैं।

अन्य जानी मानी हस्तियों में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, राजीव शुक्ला और बाबा रामदेव शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -