बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी किया धारा 370 हटाने का समर्थन, कहा- कश्मीर में उदय हुआ उन्नति का सूरज
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी किया धारा 370 हटाने का समर्थन, कहा- कश्मीर में उदय हुआ उन्नति का सूरज
Share:

नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 हटाए जाने के बाद से इस मुद्दे पर बयानबाज़ी का सिलसिला जारी है, कुछ सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉक्सर विजेंदर सिंह ने घाटी से धारा 370 को हटाए जाने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 को हटाने के बाद उन्नति का सूरज उदय हुआ है, जिसके प्रकाश में सम्पूर्ण भारतवर्ष गर्व महसूस कर रहा है। 

2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार रहे विजेंदर सिंह ने अपने ट्वीट में कहा की, 'मैं हमेशा से एक देश एक संविधान का पक्षधर रहा हूं। 370 ने देशवासियों के मन में शंका पैदा कर दी थी कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है या नहीं। यह शंका अब मिटी है। जम्मू कश्मीर में उन्नति का सूरज उदय हुआ है, जिसके प्रकाश में सम्पूर्ण भारतवर्ष गर्व महसूस कर रहा है।" 

आपको बता दें कि घाटी से धारा 370 हटाए जाने को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ हो गई है। राहुल गांधी, पी चिदंबरम सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने धारा 370 को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इसे भारत के संवैधानिक इतिहास का काला दिन बताते हुए चेताया कि प्रत्येक पार्टी को इस मुद्दे पर सभी दलों को जागना चाहिए क्योंकि इसे अन्य प्रदेशों पर भी आजमाया जा सकता है, वहां की राज्य सरकार को भंग करके राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है।  

पूर्व राजकुमारी दिया कुमारी का दावा, कहा- भारत में ही हैं श्री राम के वंशज, SC को दे सकते हैं सबूत

बंगाल में सियासी रंजिश बढ़ी, दो तृणमूल कार्यकर्ताओं की हुई हत्या

'धीरज श्रीवास्तव' को मिला विशेष कार्यभार, ये है रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -