tanhaji box office : 2020 की सबसे बड़ी फिल्म बनी अजय देवगन की तानाजी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
tanhaji box office : 2020 की सबसे बड़ी फिल्म बनी अजय देवगन की तानाजी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर अजय देवगन, सैफ़ अली ख़ान और काजोल स्टारर फ़िल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रफ़्तार बरकरार बनी  है। पहले हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में मौजूद होने के बाद अब फ़िल्म के सामने 200 करोड़ का लक्ष्य है। यह लक्ष्य 'तानाजी' के बिज़नेस को देखते हुए आसान लग रहा है। फ़िल्म 150 करोड़ के लगभग पहुंच गई है। यह साल 2020 की अबतक की सबसे बड़ी फ़िल्म भी बन चुकी है। फ़िल्म फिलहाल बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक मिडिया रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' दूसरे शनिवार तक करीब 141 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है। अजय देवगन की इस फ़िल्म ने पहले हफ़्ते की तरह दूसरे हफ़्ते की शुरुआत शानदार की। फ़िल्म ने शुक्रवार को 9.5 करोड़ का बिज़नेस किया। शनिवार को फ़िल्म ने करीब 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन लगभग 25 करोड़ पहुंच गया है । 

पहले हफ़्ते में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी 'तानाजी'
अभिनेता अजय देवगन की फ़िल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के लिए पहला हफ्ता काफी शानदार रहा। BoxofficeIndia.com के मुताबिक, फ़िल्म को 14.50 करोड़ की ओपनिंग मिली। वहीं, ' तानाजी' ने रविवार को 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अबतक का उसका सबसे अच्छा दिन है। पहले हफ्ते में फ़िल्म ने करीब 116 करोड़ का कलेक्शन किया। 

इस शुक्रवार मिलेगी टक्कर
'तानाजी' के लिए गुरुवार तक कोई ख़ास टक्कर नजर नहीं आ रही है। वही असली लड़ाई शुक्रवार को शुरू होगी। शुक्रवार को दो फ़िल्में पंगा और स्ट्रीट डांसर 3डी एक साथ रिलीज़ होगी। दोनों ही फिल्में बड़े स्टार्स से सज़ी है। ऐसे में उसके बाद तानाजी के लिए मुश्किले खड़ी होगी। हालांकि, अभी रविवार को फ़िल्म के कलेक्शन में अच्छी उछाल देखी जा सकती है। फ़िल्म आसानी से 200 करोड़ के क्लब में मौजूद हो सकती है। 

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने रिलीजिंग के बाद सिनेमा हॉल में मचाया धमाल

'बिग ब्रदर': मोहनलाल-सिद्दीकी का कॉम्बो बॉक्स ऑफिस पर रहा विफल

tanhaji box office : अजय देवगन की फिल्म की 8वें दिन हुई धुआंधार कमाई, जानिये क्या रहा कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -