box office panipat : दंग रह जाएंगे जानकार पांचवे दिन पानीपत की कमाई
box office panipat : दंग रह जाएंगे जानकार पांचवे दिन पानीपत की कमाई
Share:

फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी फ़िल्म पानीपत रिलीज़ के कुछ ही दिनों में हांफने लगी है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फ़िल्म पांच दिनों लगभग 22 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है। एक मिडिया रिपोर्टर के अनुसार, फ़िल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का पांच दिनों का कलेक्शन 22.37 करोड़ हो गया है। 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई पानीपत ने पहले दिन करीब 4.12 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे और तीसरे दिन फ़िल्म के कलेक्शंस कुछ बढ़े है। शनिवार को फ़िल्म ने 5.78 करोड़ और रविवार को 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पानीपत के कलेक्शंस में गिरावट आयी और फ़िल्म ने 2.59 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। 

इसके अलावा ख़ास बात यह है कि पानीपत को सबसे अधिक दर्शक मुंबई क्षेत्र से ही मिले हैं, जहां फ़िल्म ने लगभग 8 करोड़ बटोरे हैं, जबकि बाक़ी जगहों पर फ़िल्म के लिए उत्साह कम देखा जा रहा है। दिल्ली-यूपी टेरीटरी से फ़िल्म को महज़ 2.53 करोड़ मिल पाये हैं, जो कि हिंदी फ़िल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बेल्ट मानी जाती है। पानीपत का हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में विरोध भी किया जा रहा है, जिसका असर इसके कलेक्शंस पर पड़ा है। राजस्थान में फ़िल्म को महज़ 63 लाख रुपये की मिल सके हैं। इन राज्यों में विरोध करने वालों का आरोप है कि फ़िल्म में जाट महाराजा सूरजमल की भूमिका सही ढंग से नहीं दिखायी गयी है।

फिल्म पानीपत को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले लगान और जोधा अकबर जैसी फ़िल्में बना चुके हैं। अर्जुन कपूर ने फ़िल्म में सदाशिव राव भाऊ का रोल निभाया है, जिन्होंने अहमद शाह अब्दाली के ख़िलाफ़ जंग में मराठा सेना का नेतृत्व किया था। फ़िल्म में कृति सनोन फीमेल लीड रोल में हैं। पानीपत को इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो से ठीकठाक चुनौती मिली है, जिसने कलेक्शंस के मामले में पानीपत को काफ़ी पीछे छोड़ दिया है। इस शुक्रवार से रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 रिलीज़ हो जाएगी, जिससे दोनों फ़िल्मों को कड़ी टक्कर मिलने की सम्भावना है। 

बीटबॉक्सिंग को बजाने के लिए यहाँ से मिली प्रेणना

ardra sajan : भारत में लड़कियों को बॉक्सिंग सीखना चाहिए

Panipat Box Office Collection: महाराष्ट्र के अलावा कहीं नहीं चला 'पानीपत' का जादू, चार दिनों में कमाए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -