mardaani 2 box office : उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी रानी की मर्दानी, जानिये क्या रहा 2 हफ्तों का कलेक्शन
mardaani 2 box office : उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी रानी की मर्दानी, जानिये क्या रहा 2 हफ्तों का कलेक्शन
Share:

 बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 ने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए सिनेमाघरों में दो हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है। फ़िल्म ने दो हफ़्तों में 40 करोड़ से अधिक जुटा लिये हैं।  गोपी पुथरन निर्देशित मर्दानी 2 ने गुरुवार को 1.30 करोड़ के कलेक्शन के साथ दो हफ़्ते पूरे किये और इसके साथ इसका नेट कलेक्शन 40.20 करोड़ गया है। दूसरे हफ़्ते में मर्दानी 2 के सामने दबंग 3 की विकट चुनौती थी, जिसके चलते फ़िल्म की स्क्रींस काफ़ी कम हो गयी थीं। इसके अलावा, देश के कई हिस्सों में चले CAA Protest ने भी फ़िल्म के कलेक्शंस को प्रभावित किया, लेकिन इस सबके बावजूद मर्दानी 2 अपनी रफ़्तार से चलती रही।

दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो फ़िल्म ने 12.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फ़िल्म ने 1.15 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 1.95 करोड़  और रविवार को 2.55 करोड़ जुटाए थे। दूसरे सोमवार को फ़िल्म को 1.25 करोड़ मिले, जबकि मंगलवार को 1.45 करोड़ का बिज़नेस किया गया है। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी में मर्दानी 2 के कलेक्शंस में उछाल आया और 2.50 करोड़ जमा कर लिये थे। मर्दानी ने पहले हफ़्ते में 28.05 करोड़ जमा किये थे। 13 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फ़िल्म ने शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसके साथ ओपनिंग वीकेंड में 18.15 करोड़ जमा किये थे। 

2018 में आयी रानी की हिचकी ने करीब 46 करोड़ का कलेक्शन किया था और ट्रेड ने इसे हिट घोषिट किया था। वहीं 2014 में आयी मर्दानी ने 36 करोड़ जमा किये थे और फ़िल्म हिट रही थी। शुक्रवार (27 दिसम्बर) से मर्दानी 2 का तीसरा हफ़्ता शुरू हो चुका है। मगर, इस हफ़्ते में दबंग 3 के साथ फ़िल्म के सामने गुड न्यूज़ की चुनौती बढ़ सकती है । ऐसे में मर्दानी 2 के कलेक्शंस की रफ़्तार घटने की सम्भावना है।

Jawaani Jaaneman: फिर से ओले-ओले करते नज़र आएंगे सैफ अली खान, तब्बू के संग लगाएंगे ठुमके

वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता गौरव बिधूड़ी ओलंपिक ट्रायल से बाहर होने पर भड़के

शरमन जोशी और मुग्धा गोडसे की फिल्म ‘फौजी कालिंग का मोशन पोस्टर हुआ आउट 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -