Malang Box Office : मलंग का पहले हफ्ते का प्रदर्शन रहा औसत, यह रहा कलेक्शन
Malang Box Office : मलंग का पहले हफ्ते का प्रदर्शन रहा औसत, यह रहा कलेक्शन
Share:

मोहित सूरी निर्देशित मलंग बॉक्स ऑफ़िस पर सधी हुई रफ़्तार से आगे बढ़ रही है। फिलहाल पहले हफ़्ते में फ़िल्म को अच्छा बिज़नेस करने के लिए मजबूती के साथ बने रहना होगा। मंगलवार को मलंग के कलेक्शंस सोमवार के मुक़ाबले कुछ कम रहे। हालांकि गिरावट बहुत ज़्यादा नहीं है। वही ट्रेड सूत्रों के मंगलवार को फ़िल्म ने 3-4 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। सोमवार को मलंग ने 4.04 करोड़ कमाये थे, जिसके बाद 4 दिनों का नेट कलेक्शन 29.40 करोड़ हो गया था। वही 7 फरवरी को रिलीज़ हुई मलंग ने 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, हालाँकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। 

इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। वही मलंग की रफ़्तार को देखते हुए अनुमान है कि फ़िल्म पहले हफ़्ते में 40 करोड़ के आसपास कमाई कर लेगी।मलंग सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर ट्रेंड कर रही है, जिसने पहले हफ़्ते में 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। इसके साथ ही मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके साथ ही आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।

मलंग  बीते कुछ सालों में अगर आदित्य रॉय कपूर के करियर को देखें तो मलंग ने अच्छी शुरुआत की है। इसके अलावा सोलो लीड रोल वाली फ़िल्मों में आदित्य की लास्ट हिट 2013 में आयी आशिक़ी 2 है, जिसे मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। वही इसके बाद आयीं दावते-इश्क़, फ़ितूर और ओके जानू फ्लॉप रही थीं।वही इस दौरान वो यह जवानी है दीवानी जैसी सफल फ़िल्म की स्टार कास्ट का भी हिस्सा रहे, मगर उसमें लीड रोल रणबीर कपूर ने निभाया था। पिछले साल आयी मल्टीस्टारर कलंक की मुख्य स्टार कास्ट में आदित्य शामिल थे, जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 

फिल्म दंगल से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक आमिर खान के यादगार किरदारों को इस प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट ने कैलेंडर में किया कैद

तापसी की थप्पड़ पर अनुभव सिन्हा ने कहा- ये हर घर की कहानी

सत्यमेव जयते 2 में तीन किरदार में नजर आएंगे जॉन अब्राहम, हुआ नया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -