dabangg 3 box office : 150 करोड़ छूना हो रहा है मुश्किल सलमान की दबंग को टक्कर दे रही है गुड न्यूज़
dabangg 3 box office : 150 करोड़ छूना हो रहा है मुश्किल सलमान की दबंग को टक्कर दे रही है गुड न्यूज़
Share:

हिंदी सिनेमा के अभिनेता सलमान ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर फ़िल्म 'दबंग 3' को अक्षय कुमार की फ़िल्म 'गुड न्यूज़' से जोरदार टक्कर मिल रही है। इस टक्कर की वजह से 'दबंग 3'  बॉक्स ऑफ़िस की पटरी से उतर गई है। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर शुक्रवार को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ, शनिवार को करीब 4.5 करोड़ के कलेक्शन का अनुमान है। फिलहाल , अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं।  इन आंकड़ो के हिसाब से पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

दबंग फैंचाइजी की तीसरी किस्त 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरी थी । फ़िल्म को काफी शानदार शुरुआत मिली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ़ हो रहे प्रदर्शन के बीच फ़िल्म ने पहले वीकेंड में करीब 80 करोड़ का बिज़नेस कर लिया। इसके अलावा , पहले हफ्ते में फ़िल्म 125.55 का कलेक्शन कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'गुड न्यूज़' रिलीज़ हुई। यहीं से दबंग 3 के कलेक्शन की रफ्त़ार थम गई।गुरुवार को 7 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फ़िल्म शुक्रवार को तीन करोड़ से नीचे ही सिमट गई।

 इसके अलावा , अब शनिवार को भी ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद नहीं है। 'गुड न्यूज़' के लिए फिलहाल समय काफी सही चल रहा है। फ़िल्म ने दो दिनों में 39.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब दबंग 3 के सामने 150 करोड़ का आंकड़ा छूने का टारगेट है। परन्तु यह काफी मुश्किल लग रहा है कि फ़िल्म इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगी। आने वाला हफ्ता और भी मुश्किल होने वाला है। 3 जनवरी को दो फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर उतर जा सकती है। इसके साथ 10 जनवरी को 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' और 'छपाक' भी रिलीज़ हो जाएगी। ऐसे में दबंग के लिए बॉक्स ऑफ़िस पर टिकना मुश्किल हो जा सकता है । अब देखने की बात होगी, क्या सलमान ख़ान की फ़िल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या नहीं? हालांकि, इस साल आई सलमान की फ़िल्म भारत ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस मामले में दबंग काफी पीछे नजर आ रही है।

GOOD NEWWZ Box Office Collection : अक्षय-करीना की जोड़ी ने किया धमाका, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

इस दिग्गज गेंदबाज़ का जलवा बरक़रार, साल 2019 में लिए 99 विकेट

रिलीज़ से पहले प्रमोशन में बिजी है 'भंगड़ा पा ले' की स्टारकास्ट, अमृतसर पहुंचे सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -