Dabangg 3 Box Office : 150 के आकड़े पर जाने की रफ़्तार हुई धीमी, जानिये दबंग 3 के दसवे दिन का कलेक्शन
Dabangg 3 Box Office : 150 के आकड़े पर जाने की रफ़्तार हुई धीमी, जानिये दबंग 3 के दसवे दिन का कलेक्शन
Share:

सलमान ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर स्टारर फ़िल्म दबंग 3 की रफ्त़ार बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी पड़ गई है।  क्रिसमस की छुट्टी और वीकेंड में कलेक्शन में उछाल की उम्मीद थी। परन्तु ऐसा देखने को नहीं मिला। दबंग के लिए दूसरा वीकेंड उम्मीदें के अनुसार नहीं रहा। फ़िल्म ने रविवार को करीब 3.90 करोड़ का कलेक्शन किया।

एक मिडिया रिपोर्टर के मुताबिक, फ़िल्म ने 10वें दिन भी पांच करोड़ से नीचे का कलेक्शन किया जा रहा है । इसके अलावा , शनिवार को भी फ़िल्म ने 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब तक 'दबंग 3' ने 131.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले वीकेंड के हिसाब से दूसरा वीकेंड काफी ख़राब रहा। फ़िल्म की बिज़नेस में करीब 87 फीसदी का गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अब 150 करोड़ आंकड़ा काफी मुश्किल नजर आ रहा है। सलमान ख़ान की फ़िल्म को अक्षय कुमार की फ़िल्म 'गुड न्यूज़' से जोरदार टक्कर मिल रही है।इसके अलावा  'गुड न्यूज' के रिलीज़ के बाद से ही 'दबंग 3' के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। 'गुड न्यूज़' के लिए वीकेंड काफी शानदार रहा है। पहले ही वीकेंड में 'गुड न्यूज़' ने करीब 65 करोड़ का बिज़नेस कर लिया गया है।

फिल्म 'दबंग 3' के लिए आने वाले दिनों में उम्मीद की जा सकती है कि कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिले। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को होने वाली छुट्टियां का फायदा 'दबंग 3' को मिल सकता है। हालांकि, इस दिन भी 'दबंग' को 'गुड न्यूज़' से काफी टक्कर मिलेगी। ऐसे में 'दबंग 3' के लिए आने वाला हफ़्ता आसान नहीं होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि 20 दिसंबर को सलमान ख़ान की फ़िल्म 'दबंग 3' पर्दे पर उतरी। यह दबंग फ्रैंचाइजी की तीसरी फ़िल्म है। वहीं, यह सलमान ख़ान के इस साल दूसरी फ़िल्म है। इस फ़िल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। प्रभुदेवा इसके बाद सलमान ख़ान के साथ 'राधे' पर काम कर रहे हैं। यह फ़िल्म ईद के मौके पर रिलीज़ हो सकती है। इस वक्त भी उन्हें अक्षय कुमार की फ़िल्म 'लक्ष्मी बॉम' से टक्कर लेनी होगी।

दर्शकों के सिर `चढ़कर बोला अक्षय-करीना का जादू, महज चार दिनों में 80 करोड़ के करीब पहुंची 'गुड न्यूज़'

बॉक्स ऑफिस पर 'छपाक' करने के लिए तैयार दीपिका, फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला U सर्टिफिकेट

11 बड़ी फिल्मो के साथ शुरू होगा नया साल, बॉक्स ऑफिस पर होगा घमासान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -