'की एंड का' पहुंची 50 करोड़ के पार
'की एंड का' पहुंची 50 करोड़ के पार
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर की फिल्म 'की एंड का' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 'की एंड का' ने अपने पहले सप्ताह के दौरान करीब 38 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म अब 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों मे 'एयरलिफ्ट', 'नीरजा', 'कपूर एंड संस' ने भी 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक आर बाल्की ने करीना कपूर और अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म 'की एंड का'बनाई है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने हाउस हसबैंड और करीना ने कामकाजी महिला का किरदार निभाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -