Bala Box Office Collection Day 11: ग्यारवे दिन बाला का कलेक्शंस रहा ठीक-ठाक, 100 करोड़ का अनुमान
Bala Box Office Collection Day 11: ग्यारवे दिन बाला का कलेक्शंस रहा ठीक-ठाक, 100 करोड़ का अनुमान
Share:

मरजावां की रिलीज़ से आयुष्मान खुराना की फ़िल्म बाला के कलेक्शंस दूसरे हफ़्ते में असर हुआ हैं। फिलहाल 100 करोड़ क्लब में फ़िल्म की एंट्री पक्की है। बताया जा रहा है कि इस हफ़्ते में फ़िल्म 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी।

15 नवंबर से बाला का दूसरा हफ़्ता शुरू हो गया है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस ठीक ठाक रहे, परन्तु दूसरे सोमवार को इसके कलेक्शंस में गिरावट आयी। सोमवार को फ़िल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, हालंकि रविवार को फ़िल्म ने 8.01 करोड़ जमा किये थे। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी बाल के कलेक्शंस 3.76 करोड़ और 6.73 करोड़ रहे थे। बाला के 11 दिनों के कलेक्शंस अब 7 92.99 करोड़ हो चुके हैं। फ़िल्म को 100 करोड़ क्लब में दाख़िल होने के लिए अब सिर्फ़ 7 करोड़ और चाहिए, जो इस हफ़्ते में मिल जाएगा।

ऐसा रहा बाला का पहला हफ़्ता - बाला 8 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 10.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी, हालाँकि ओपनिंग वीकेंड में 43.95 करोड़ जमा किये थे। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 8.26 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार को गुरु नानक जयंती की छुट्टी होने की वजह से कलेक्शंस में उछाल आया और 9.52 करोड़ मिल थे। बुधवार को 5.20 करोड़ और गुरुवार को 5.31 करोड़ फ़िल्म ने जमा किये। इस तरह पहले हफ़्ते में बाला ने 72.24 करोड़ का कलेक्शन किया। यहाँ समझने वाली बात यह है कि बाला ने पहले हफ़्ते में लगभग उतनी ही रकम जुटाई, जितनी ड्रीम गर्ल लेकर आयी थी।

बाला इस वर्ष आयुष्मान की दूसरी फ़िल्म होगी, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंच सकती है। इससे पहले ड्रीम गर्ल इस क्लब में एंट्री ले ही चुकी है। बाला को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हुई हैं।

हॉलीवुड फिल्म जोकर ने रचा इतिहास, बॉक्स-ऑफिस पर हुई अरबों रूपयों की बरसात

Box Office Collection : बॉलीवुड फिल्म मरजावां ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर सलमान खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सुशांत सिंह राजपूत और अर्जुन कपूर ने दिए अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ बॉक्स ऑफिस हिट l

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -