इस बक्से से ​रेगिस्तान की हवा से निकलेगा पानी
इस बक्से से ​रेगिस्तान की हवा से निकलेगा पानी
Share:

रेगिस्तान का नाम आते ही आंखों के सामने पथरीली जमीन, बालू से बने बड़े—बड़े पहाड़, तेज गर्मी और दूर—दूर तक पानी का नामोनिशान नहीं जैसी तस्वीर सामने आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा बक्सा है, जो रेगिस्तान में भी पानी निकाल सकता है और यह पानी कोई साधारण पानी नहीं, बल्कि पीने का फिल्टर पानी हैं। चौंक गए न, तो जनाब  चौंकिए मत, ये  सच है। वैज्ञानिकों ने इस बक्से को तैयार किया है। 

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी वैज्ञानिक उमर याघी ने इसे बनाया है। जानकारी के अनुसार, इस बक्से की डिजाइन ऐसी है कि यह रेगिस्तान की हवा में से पीने का पानी निकाल लेता है। इतना ही नहीं इस बक्से को चलाने के लिए न  तो ​बिजली चाहिए और न ही कोई और सुविधा।  याघी ने बताया कि इसे दुनिया के किसी भी रेगिस्तान में लगाया जा सकता है। दरअसल, इस  बक्से में कई बॉक्स होते हैं। ये बॉक्स एक विशेष प्रकार की धातु से बनाए गए हैं। सबसे अंदर वाला बॉक्स एमओएफ का बना है। यह ऐसा पदार्थ है, जो रेगिस्तान की हवा में से वाष्प के कण सोख लेता है। 

इस बॉक्स के अंदर एक और बॉक्स है, जो प्लास्टिक का है। रात में इस प्लास्टिक के बॉक्स के ढक्कन को खुला छोड़ देते हैं, जिससे यह नमी को सोख ले। धूप में इसे बंद कर देते हैं। तब सूर्य की रोशनी पड़ने से ये बॉक्स गर्म होता है और नमी को पिघला देता है, जिससे धीरे—धीरे पानी निकलता है। इस पानी को एकत्रित कर लिया जाता है। खास बात यह है कि इस बक्से में कोई कचरा नहीं होता, जिससे इस पानी को आप सीधे पी सकते हैं। 

अगर आप भी देखते है पोर्न फिल्म तो होगा ये बड़ा नुकसान

सूखे की मार से बचा रहीं ट्यूबवेल चाची

इन चार कारणों से पति का जीवन तबाह कर देती हैं पत्नियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -