13 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच पाई बोरवेल में गिरी सीमा
13 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच पाई बोरवेल में गिरी सीमा
Share:

जोधपुर : जिले में मेलाना गांव में 13 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी चार साल की बच्ची सीमा को नहीं बचाया जा सका है। सीमा का शव मंगलवार सुबह बाहर निकाला गया। वह सोमवार की शाम 350 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। एंबुलेंस की सहायता से बच्ची को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही थी।

 प्रियंका ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश- स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग रूम के पास रहे सतर्क

काफी कोशिशों के बाद भी नहीं बच पाई 

पुलिस, सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की शाम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। जब केबल के सहारे बोरवेल कैमरा उतारा गया तो पता चला कि वह 130 फीट पर फंसी थी। शाम सात बजकर 30 मिनट तक बाेरवेल के समानांतर खुदाई शुरू की गई थी। जानकारी के अनुसार रात आठ बजे तक उसके रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। लेकिन रात 11 बजे तक वह 230 फीटी की गहराई तक चली गई। वह धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकती जा रही थी। रात 2 बजे तक कैमरे में पानी दिखा, पर सीमा नजर नहीं आई। 

कान्स 2019 : फर शॉल के साथ वाइट गाउन में बहुत दिलकश नजर आईं ऐश्वर्या राय

इसी के साथ सुबह रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से उसका शव बाहर निकाला। बच्ची के दादा का कहना है कि खेत के बोरवेल का पंप खराब हो गया था। जिसके चलते उसे बाहर निकालकर वायरिंग का काम किया जा रहा था। तब वह आसपास ही खेल रही थी। उसे एक चींटी ने काट लिया, जिसके बाद वह अपने दादा के पास आई।

कान्स 2019 : 10 लाख रु की ड्रेस पहन उतरी कंगना रनौत, टिकी रह गई फैंस की आंखें

लाइम लाइट से दूर डिनो कैमरा के सामने आने को थे बेताब...

अर्जुन भी मलाइका की इस फोटो पर करेंगे वाहवाही, इंटरनेट पर तबाही मचाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -