बॉर्डर विवाद: भारत-चीन के बीच जल्द हो सकती है आंठवे चरण की सैन्य वार्ता
बॉर्डर विवाद: भारत-चीन के बीच जल्द हो सकती है आंठवे चरण की सैन्य वार्ता
Share:

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच मई से जारी सीमा गतिरोध अभी तक सुलझ नहीं सका है। दोनों ही देश एक दूसरे को संदेह की नज़र से देख रहे हैं, जिस वजह से सीमा पर हथियारों और जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। भारत और चीन के बीच सात दौर की बातचीत होने के बाद भी सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं हुई है। वहीं, एक बार फिर भारत और चीन सीमा विवाद को वार्ता के माध्यम से सुलझाने के लिए टेबल पर आने वाले हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लद्दाख में जारी सीमा तनाव को कम करने को लेकर अगले हफ्ते भारत-चीन के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर की बातचीत का आठवां दौर आयोजित होने की सम्भावना जताई जा रही है। सर्दियों और बर्फबारी के मद्देनजर दोनों ही सेनाओं ने 1,597 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जवानों की तैनाती में इजाफा करना चालू कर दिया है।  

वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो दोनों ही पक्ष विवाद वाली जगह पर फिलहाल शांति बहाल करने के लिए व्याकुल नहीं लग रहे हैं, किन्तु उन्होंने सैन्य कमांडर और राजनयिक स्तरों पर संवाद चैनलों को खुला रखने का निर्णय लिया है। विवाद वाले स्थलों पर किसी भी विपरीत परिस्थिति को नहीं दोहराने के लिए भी बातचीत अहम मानी जा रही है। 

कोरोना महामारी के चलते भारत में सोने की डिमांड घटी, इम्पोर्ट में भारी गिरावट

जेट एयरवेज को मिला नया मालिक, जल्द ही उड़ान भरते नज़र आएँगे विमान

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के गाने ने तोड़े रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ हो रहा है वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -