लखीमपुर : राज्य के लखीमपुर खीरी में एक शराबखोर फायरब्रिगेड सिपाही ने एक महिला को नशे में धुत्त होकर पकड़ लिया। इस कर्मचारी ने न केवल इस महिला को पकड़ लिया बल्कि उसे अपनी गोद में ही उठा लिया। जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो इस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार निघासन थाने के अंतर्गत फायरब्रिगेड का सिपाही सूरखान सिंह यादव नशे की हालत में सड़क पर खड़ा था। जिसने सड़क से गुजरते समय एक महिला को पकड़ लिया। हालांकि यह महिला भी शराब के नशे में थी। इसलिए महिला ने भी उसका विरोध नहीं किया।
यह दृश्य देखकर सड़क से गुजर रहे वाहन चालक ठहर गए और वहां बड़े पैमाने पर लोग जमा हो गए। लोगों ने इस महिला को फायरब्रिगेड कर्मचारी से अलग करवाया इसके बाद अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि करीब 5 माह पूर्व निघासन से उसका गोला कस्बे में ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद वह शनिवार को ही यहां फिर पहुंचा था। यहां पहुंचने के दौरान उसने शराब पी और उक्त महिला को पकड़कर उठा लिया।