राहुल गांधी से अधिक समझ बूथ कार्यकर्ता में, उन्हें जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली कांग्रेस- शिवराज सिंह
राहुल गांधी से अधिक समझ बूथ कार्यकर्ता में, उन्हें जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली कांग्रेस- शिवराज सिंह
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें अपरिपक्व (Immature) बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी से अधिक समझ तो भाजपा के बूथ कार्यकर्ता में होती है। सूबे की राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी परिपक्व नहीं हैं। उनकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है। मगर इस अपरिपक्व नेता को कांग्रेस वाले जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। हैरानी की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है? क्या यह संसद का अपमान नहीं है? क्या यह उन्हें संसद में भेजने वाली जनता का तिरस्कार नहीं है? क्या यह भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है?'

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि, 'इन्होंने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का तिरस्कार किया है। राहुल गांधी ने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर प्रहार किया है। अजीब नेता हैं ये, जब संसद में बोलना चाहिए, तो विदेश भाग जाते हैं, कई बार बगैर बताए भी गायब हो जाते हैं। राहुल विदेश में जाकर भारत की आलोचना करते हैं। प्रधानमंत्री जी के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करने लगे हैं। राहुल गांधी जी आप देश के बाहर देश के संबंध में जो बात बोलते हैं, वो देशद्रोह की सीमा में नहीं आता क्या? क्या यह आपकी राष्ट्रभक्ति है? कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी जैसे नेताओं को इस पर उत्तर देना चाहिए कि क्या वो राहुल गांधी के इन बयानों से सहमत है?'

राहुल को आड़े हाथों लेते हुए शिवराज ने कहा कि 'राहुल गांधी से समझदार हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता होता है। इसलिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरी कांग्रेस पार्टी ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद पर अड़ी हुई है। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य तो है ही, किन्तु कांग्रेस के दुर्भाग्य को वह देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुलें।' बता दें कि, इससे पहले 50 साल तक कांग्रेस में अपनी सेवाएं देने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आज़ाद भी राहुल गांधी को बचकाना और अपरिपक्व बता चुके हैं। अपने इस्तीफे में भी आज़ाद ने यही कारण बताया था कि, राहुल गांधी बचकाने हैं और पार्टी के अहम फैसले उनके PA और सिक्योरिटी गार्ड लेते हैं, राहुल खुद पार्टी को लेकर गंभीर नहीं हैं।  

अशोक गहलोत ने की 17 नए जिले बनाने की घोषणा, सरकार के इस फैसले पर क्या बोले पायलट ?

'अज्ञान के मास्टर' हैं राहुल गांधी, सत्ता के लिए अंग्रेज़ों से भी हाथ मिला लेंगे - इंद्रेश कुमार

महू पहुंचे कमलनाथ, पुलिस की गोली से जान गवाने वाले भैरू लाल के परिवार से की मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -