प्रदर्शनी में बापू की जीवनी पर लिखी किताबें 2.5 लाख में बिकी
प्रदर्शनी में बापू की जीवनी पर लिखी किताबें 2.5 लाख में बिकी
Share:

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक सप्ताह के लिए प्रदर्शनी सह सेल आयोजित की गई थी। इसमें बापू की लिखी गई और बापू पर लिखी गई किताबों की बिक्री करीब 2.5 लाख रुपए में हुई। इस प्रदर्शनी के आयोजक बॉम्बे सर्वोदय मंडल के टी आर के सोमैया थे।

उन्होने बताया कि वेबसाइट पर लोगों की प्रतिक्रिया से हमें विश्वास हो गया कि बापू की लिखी और बापू पर लिखी किताबें पढ़ने के बाद कई लोगों ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का फैसला किया। ये लोग गांधी के दर्शन को अपने जीवन में उतारते हुए नैतिकता को बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं जो समय की मांग है।

यह प्रदर्शनी सह सेल हुतात्मा चौक और नाना चौक स्थित गांधी बुक सेंटर पर 27 जनवरी से 3 फरवरी तक के लिए आयोजित की गई थी। ये पुस्तकें अंग्रेजी, मराठी, हिंदी और गुजराती भाषा में उपलब्ध थी। सोमैया ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान एन ऑटोग्राफी, टॉक्स ऑन द् गीता और सेलेक्टेड वर्क्‍स ऑफ महात्मा गांधी सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकें थी। हैरानी की बात ये है कि खरीदारी करने वालों में ज्यादातर युवा थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -