अलगाववादी मकबूल की पुस्तकें POK में प्रतिबंधित
अलगाववादी मकबूल की पुस्तकें POK में प्रतिबंधित
Share:

इस्लामाबाद : पाक अधिकृत कश्मीर में अलगाववादी नेता मकबूल भट की दो किताबों को बैन कर दिया गया। मकबूल की पुस्तकों के ही साथ 14 और पुस्तकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पाक अधिकृत कश्मीर को गृह मंत्रालय की ओर से साहित्य को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देशित किया। इस मामले में यह बात सामने आई है कि इन पुस्तकों में मकबूल की दो पुस्तकों पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इन किताबों में 'मैं कौन हूं' और 'श्रीनगर जेल से भागने की कहानी' के अतिरिक्त उन पर भी लिखी एक पुस्तक मकबूल 'बट द लाईफ एंड स्ट्रगल' शामिल है।

इन पुस्तकों में मकबूल के बारे में भी काफी कुछ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मकबूल भट को तिहाड़ जेल में फांसी की सजा दे दी गई थी। यह वाकया करीब 32 वर्ष पूर्व हुआ था। जिन पुस्तकों को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। उन पुस्तकों में कश्मीर मसले पर लिखा गया है और कश्मीर की आजादी की बातें की गई हैं। दरअसल इन पुस्तकों में गैर मुस्लिमों पर अत्याचार होने की घटनाओं और कश्मीर घाटी में कबायलियों के दाखिल होने को लेकर भी जानकारी दी गई है।

यही नहीं कश्मीर के महाराजा के अलग राज्य के गठन के प्रयासों को लेकर भी इसमें जानकारी दी गई है। पुस्तकों में कश्मीर के अधिकार और पाकिस्तान की संस्थाओं के विरोध की बात कही गई है। पुस्तकों पर लगे बैन पर यासीन मलिक द्वारा कहा गया है कि पाकिस्तान का संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करता है। अगर आप किसी की बात को पसंद नहीं करते हैं तो भी आप उसके बोलने पर पाबंदी नहीं लगाते हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है और इस बैन को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -