पत्नी श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुए बोनी कपूर
पत्नी श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुए बोनी कपूर
Share:

मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादों में उनके फैंस से लेकर उनके अपने तक डूबे रहते हैं। उनकी यादें आज भी फैंस को सताती हैं। वहीं उनके परिवारवालों को भी उनकी यादों ने परेशान किया हुआ हैं। इस बात का सबूत बोनी कपूर ने दिया है। श्रीदेवी का जिक्र आते ही कई मौकों पर भावुक हो जाने वाले बोनी कपूर उन्हें बहुत मिस करते हैं। वह हमेशा खुलकर अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब हाल ही में बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी संग अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जो आप यहाँ देख सकते हैं। यह फोटो कपल के अलास्का वेकेशन्स के दौरान की है और इस फोटो में दोनों बेहतरीन लग रहे हैं।

आप देख सकते हैं बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो में कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे को हग किए हुए पोज दे रहे हैं और दोनों की स्वीट स्माइल दिल को छू लेने वाली है। इस तस्वीर में दोनों विंटर वीयर में हैं। इसमें बोनी ने रेड कलर की कैप पहनी हुई है और श्रीदेवी ने सनग्लासेस कैरी किए हुए हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा है- 'Alaska 1998'। अब कई सारे फैंस बोनी कपूर को ये फोटो शेयर करने के लिए थैंक्स कह रहे हैं। क्योंकि इसी बहाने उन्हें श्रीदेवी की झलक मिली। वहीं कई सारे फैंस हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

इस तस्वीर को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा- 'वो आपके साथ किसी परी की तरह लग रही हैं।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- 'लेजेंड के साथ दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला।' आप सभी को बता दें कि साल 2018 में दुबई के एक होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी और उनके निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा था।

नए घर में शिफ्ट हुए कैटरीना-विक्की, करवाई ग्रहप्रवेश पूजा

एक बार फिर मुनव्वर फारूकी ने किया नए शो का एलान, जानिए क्या है नाम

पेंटिंग और गार्डनिंग के बहुत ही ज्यादा शौकीन है तैमूर अली खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -