शबाना आज़मी से मिले बोनी कपूर, बाहर आकर बताया हाल
शबाना आज़मी से मिले बोनी कपूर, बाहर आकर बताया हाल
Share:

आपको पता ही होगा बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गईं थीं। वहीं उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और यह खबर उनके फैंस को सदमा दे गई। आपको बता दें कि शबाना आजमी जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी से वापस आ रही थीं और उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। वहीं उसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि अब हाल ही में फिल्ममेकर बोनी कपूर उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और बाहर निकलने के बाद उन्होने शबाना आजमी की हेल्थ अपडेट दी है।

जी हाँ, उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ''शबाना आजमी खतरे से पूरी तरह बाहर हैं और वो सिर्फ दर्द की वजह से बेहोश हैँ। डरने की कोई बात नहीं हैं।'' आपको बता दें कि बोनी कपूर इस मौके पर मुंबई मिरर से बात कर रहे थे और उन्होंने यह भी कहा कि, ''जावेद साहब, बाबा (शबाना आजमी के भाई) और तन्वी (शबाना आजमी की ननद) ठीक नहीं हैं। ऐसे मौके पर किसी को भी आईसीयू में जाने की अनुमति नहीं दी गई है।''

आप सभी को बता दें कि शबाना के बारे में इसके पहले कई स्टार्स भी अपडेट दे चुके हैं। वहीं बोनी कपूर ने कहा, ''शबाना आजमी सही है, वो आसानी से बात कर पा रही हैं और सबको पहचान पा रही हैं।'' वहीं शबाना आजमी के फैंस उनके अच्छी सेहत के लिए लगातार दुआ करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म प्रमोशन के लिए कंगना ने दीपिका से लिया पन्गा, जानिये पूरा मामला

फिल्म 'लव आजकल' में सलमान खान के फैन होंगे कार्तिक आर्यन, अभिनेता ने शेयर की ये तस्वीर

BB13 : कभी एक दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते थे यह कंटेस्टेंट, वही रश्मि को सुझाव देते नजर आये सिद्धार्थ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -