कोरोना पॉजिटिव हुए जाह्नवी-ख़ुशी और बोनी कपूर!
कोरोना पॉजिटिव हुए जाह्नवी-ख़ुशी और बोनी कपूर!
Share:

अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कुछ समय पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे। वहीं उसके बाद उन्होंने बताया था कि वे घर पर क्वारंटीन में हैं। अब इन दोनों ने कोरोना को मात दे दी है हालाँकि फिर भी एक बुरी खबर है। जी दरअसल अब बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत खुशी को कोरोना होने के साथ ही बोनी और जाह्नवी कपूर घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जाह्नवी और बोनी का टेस्ट निगेटिव है या नहीं। हालाँकि परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है जिसका सभी को इंतज़ार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

आपको बता दें कि अर्जुन और अंशुला के साथ ही जाह्नवी के कजिन रिया कपूर और उनके पति वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालाँकि अब चारों कोरोना से ठीक हो गए हैं। फिलहाल आप देख सकते हैं खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इस बारे में कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। एक मशहूर वेबसाइट के अनुसार उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वैसे आपको याद हो तो बीते दिन ही जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने थर्मामीटर लगाया था और शरीर का तापमान चेक करती नजर आईं।

वहीं एक अन्य तस्वीर में वह बहन खुशी कपूर के साथ बेड पर थीं। इसी के साथ जाह्नवी ने लिखा- ‘साल का वह समय फिर से।‘ ऐसे में यह माना जा रहा है कि दोनों बहने कोरोना पॉजिटिव है हालाँकि कुछ ऑफिसियल नहीं है। अगर हम जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ है। इसके अलावा वह बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी।

कटप्पा के कोरोना संक्रमित होने पर नीतू कपूर ने किया खास पोस्ट

रिवीलिंग टॉप पहने पूनम पांडे ने की गंदी हरकत, वीडियो वायरल

'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी को मिला 'भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड', हर्षाली ने शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -