मुंबई में मांस विक्रय की पाबंदी 2 दिन घटाई
मुंबई में मांस विक्रय की पाबंदी 2 दिन घटाई
Share:

मुंबई : मुंबई के भयांदर समेत अन्य क्षेत्रों में मांस विक्रय पर नगर पालिका द्वारा प्रतिबंध लगाने के आदेश का हर कहीं विरोध किया गया। राजनीतिक दलों के विरोध के बाद इस मामले में एक जनहित याचिका मुंबई हाईकोर्ट में लगाई गई। जिसे लेकर न्यायाधीशों ने इस पर लगा प्रतिबंध 2 दिनों तक कम करने का आदेश दिया है। मामले में यह बात सामने आई है कि अब जिन क्षेत्रों में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है वहां प्रतिबंध को कम किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पर्युषण पर्व को लेकर जैन समाज ने क्षेत्र में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। जिसे देखते हुए भयांदर और अन्य क्षेत्रों में एनसीपी प्रभुत्व वाली नगर पालिका ने बैन लगा दिया था। मगर बाद में कांग्रेस ने इसका विरोध किया। जिसके बाद शिवसेना अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से इस मसले पर मुखर हुई तो फिर मामले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विरोध जताते हुए मांस विक्रय पर लगे प्रतिबंध को गलत बताया।

मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने इस मसले पर विरोध किया था और मीटर विक्रय पर प्रतिबंध न लगाने की मांग की थी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दादर क्षेत्र में मांस का विक्रय करने के लिए स्टाॅल लगाए। इन स्टाॅल्स पर मुर्गे का मांस बेचा गया। मामले में जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की और इस पर लगे प्रतिबंध को दो दिन के लिए कम करने का निर्णय सुनाया।

उल्लेखनीय है कि नवी मुंबई नगर निगम द्वारा 17 सितंबर तक मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस मामले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रया देते हुए कहा था कि यह तय किया जाएगा कि 8 दिनों तक मांस विक्रय पर प्रतिबंध न लगाया जाए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -