नेताओं पर ही लगा अवैध होर्डिंग्स लगवाने का आरोप
नेताओं पर ही लगा अवैध होर्डिंग्स लगवाने का आरोप
Share:

मुंबई : मुंबई में अवैध होर्डिंग को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित 46 नेताओं पर 25 हजार रूपए का जुर्माना दायर किया है। न्यायालय के आदेश के तहत करीब 46 नेताओं ने जुर्माना राशि चुका दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पंवार और छगन भुजबल पर भी दंड लगा दिया गया है। न्यायालय ने अवैध होर्डिंग को लेकर कड़ा रूख भी अपनाया। न्यायालय ने आदेश दिए हैं कि उनपर एफआईआर दायर की जाए।

न्यायालय ने विभिन्न नेताओं से पार्टी में कद और पद के अनुसार किसी भी संस्था में जुर्माना चुकाने की बात कही गई है। हालांकि इस मामले में भाजपा नेता आशीष शेलार ने अपना उत्तर दिया है और कहा है कि अवैध होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।

शेलार द्वारा कहा गया कि इस मामले में उनकी प्रतिक्रिया मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। यह भी तय किया गया कि अवैध होर्डिंग्स नहीं लगाए जा सकते हैं। आशीष शेलार ने इस मामले में चेक के माध्यम से डेढ़ लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दी है। आशीष ने मुंबई के महापौर को एक चेक दिया है जो कि करीब 25 हजार रूपए का है। तो दूसरी ओर मुंबई पुलिस के कमिश्नर को 20 हजार रूपए का चैक दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -