पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, 15 की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, 15 की मौत
Share:

इस्लामाबाद : एक ओर जहां भारत के पठानकोट में हुए आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान सवालों के घेरे में है वहीं पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका हो गया। धमाके में करीब 15 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाका पोलियो सेंटर पर हुआ था। धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया। धमाका होने के बाद लोगों के क्षत-विक्षत शव यहां वहां पड़े थे और कई लोग बदहवास हालत में दौड़ लगा रहे थे।

हमला शहर के सैटेलाईट टाउन में हुआ। हमले से यह क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ। हमले के बाद कुछ देर के लिए संचार प्रणाली भी बाधित हो गई। हमले के बाद इस क्षेत्र में फायरिंग की आवाज़ भी सुनाई दी। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने समूचे क्षेत्र को घेर लिया। 

विस्फोट के बाद पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को क्वेटा के सिविल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर भी है। सोमवार को क्वेटा और बलूचिस्तान के जिलों में 3 दिवसीय पोलियो विरोधी अभियान प्रारंभ हुआ। बुधवार को इस अभियान का आखिरी दिन बताया जा रहा है।

पोलियो केंद्र में बच्चों को दवा पिलाने हेतु दल भेजा गया था। पोलियो अभियान का उद्देश्य जिलों के पांच वर्ष की उम्र से कम आयु के बच्चों को पोलियो मुक्त बनाना है। इसके तहत 2.4 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का प्रयास किया जा रहा था। खास बात यह है कि अफगान शरणार्थियों के 55 हजार से अधिक बच्चे भी इस अभियान में शामिल किए गए हैं। इस हमले के बाद पोलियो बूथ और इस तरह के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -