भीषण बम धमाके से दहला पटना, दो घर ध्वस्त, पांच लोग गंभीर घायल
भीषण बम धमाके से दहला पटना, दो घर ध्वस्त, पांच लोग गंभीर घायल
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक घर में बम ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को PMCH में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट गांधी मैदान के सालिमपुर अहरा के गली क्रमांक एक में एक घर में हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि इससे दो मकान ध्वस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज बहुत दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आस-पास के लोग दहशत में आए गए। स्थानीय लोगों ने धमाके की सूचना पुलिस को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि घर में बम रखा हुआ था। मौके पर बड़े पैमाने पुलिस पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरों के मुताबिक, मकान में एक किराएदार रहता है जो ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। इस मकान की मालकिन ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके घर में किराएदार पिछले दो माह से रह रहा था। किराएदार के बारे में मकान मालिक को भी अधिक जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वहां बम आया कहाँ से और किस उद्देश्य से।

कश्मीर ही नहीं बल्कि मनाली को भूल, औली के दीवाने हुए खिलाड़ी

अब गलती से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा नहीं पार नहीं कर पाएंगे मछुआरे, ISRO ने बनाया ख़ास उपकरण

क्रूड आयल पर कोरोना वायरस का प्रकोप, एक महीने में 20 फीसद तक टूटे दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -