ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स, एक गाने के लेते हैं लाखों रूपए
ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स, एक गाने के लेते हैं लाखों रूपए
Share:

बॉलीवुड की धूम आज पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। बॉलीवुड की फ़िल्में और गाने दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बॉलीवुड गानों को देश-विदेश में सुने जाने के पीछे हमारे सिंगर्स का बहुत अहम योगदान रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक गाना गाने के लिए ये सिंगर्स कितनी रकम लेते हैं ? तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ पॉपुलर प्लेबैक सिंगर्स के बारे में जो लाखों में फीस लेते हैं।  

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल अपने कई गानों के लिए मशहूर है। आज के समय में यह बॉलीवुड की पहली पसंद है। श्रेया एक गाना गाने के लिए 18-20 लाख रुपए चार्ज करती है। 

नेहा कक्कड़ 

बॉलीवुड में आज के समय की सबसे डिमांडिंग सिंगर नेहा कक्कड़ मानी जाती है। इन्होंने बीते कुछ सालों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। नेहा भी एक गाने के लिए 18-20 लाख रुपए चार्ज करती है। 

अरिजीत सिंह 

अपने कई गानों से धूम मचा चुके अरिजीत सिंह बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। आज के युवा इनके गानों का ख़ूब लुत्फ़ लेते हैं। अरिजीत सिंह एक गाने के लिए 14 से 18 लाख रुपये फीस लेते हैं। 

हनी सिंह 

रैप और बॉलीवुड की दुनिया का एक जाना-माना नाम बन चुके हनी सिंह भी इस सूची में शामिल है। हनी एक गाने के लिए करीब 15 लाख रु फीस लेते हैं।  

सोनू निगम 

90 के दशक से फिल्मों के लिए गाने वाले सोनू निगम का नाम महान सिंगर्स की सूची में शामिल हैं। सोनू निगम एक गाने के लिए 14 से 16 लाख रु चार्ज करते हैं।  

सुनिधि चौहान 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान भी अपने गानों से चर्चा में बनी रहती है। सुनिधि चौहान एक सॉन्ग के लिए करीब 9 लाख रु तक चार्ज करती है। 

सुखविंदर सिंह 

सुखविंदर सिंह की आवाज का तो हर कोई दीवाना है। इनकी बुलंद आवाज गाने में और भी जान फूंक देती है। सुखविंदर सिंह सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और वे एक गाने के लिए करीब 9 से 10 लाख रु तक चार्ज करते हैं।  

 

 

 

कंगना पर भड़कीं तापसी, कहा - 'मैंने उससे कभी मदद नहीं मांगी..'

अनुराग ने किया करण जौहर का सपोर्ट, कहा- 'वो करियर बना सकते हैं बिगाड़...'

बदल गए अनुराग कश्यप के तेवर, कहा- 'कंगना ने हमेशा मेरा साथ दिया...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -