बॉलीवुड-हॉलीवुड में हिट फ़िल्में दे चुकी प्र‍ियंका चोपड़ा भोजपुरी सिनेमा में भी बिखेर चुकी है अपने जलवे
बॉलीवुड-हॉलीवुड में हिट फ़िल्में दे चुकी प्र‍ियंका चोपड़ा भोजपुरी सिनेमा में भी बिखेर चुकी है अपने जलवे
Share:

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री से ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बरेली जैसे छोटे जिलें से आईं प्रियंका आज हॉलीवुड के सफल स्टार्स में गिनी जाती हैं तथा हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। प्रियंका ने ना केवल विश्वभर में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है बल्कि देश का नाम भी उच्चा किया है। जहां एक ओर प्रियंका हिंदी फिल्म तथा हॉलीवुड की मूवीज में कार्य कर रही हैं वहीं वह रीजनल फिल्म जगत में कई जबरदस्त कहानियों को बड़ा मंच भी दे रही हैं। 

वही कम ही लोग जानते हैं कि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल बैनर तले कई रीजनल मूवीज जैसे भोजपुरी फिल्म बम बम बोल रहा काशी (2016) तथा काशी अमरनाथ (2018) को बनाया है। इन दोनों ही मूवीज में भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने काम किया था। दोनों ही मूवीज को ठीकठाक प्रतिक्रिया मिली थी। 

इसके अतिरिक्त प्रियंका ने सीनियर अभिनेता विजु खोटे की अंतिम मराठी फिल्म वेंटीलेटर का भी निर्माण अपने बैनर तले किया था। 2016 में आई ये मूवी बहुत फेमस हुई थी। इसके अतिरिक्त प्रियंका चोपड़ा ने मराठी फिल्मों पानी, के रे रासक्ला तथा फायरब्रांड को भी प्रोड्यूस करा है। उन्होंने असम एवं नेपाली भाषा की मूवीज Bhoga Khirikee एवं Pahuna: The Little Visitors और पंजाबी फिल्म सरवन को भी अपने प्रोडक्शन बैनर तले बनाया है। 

नम्रता शिरोड़कर ने महेश बाबू के कारण छोड़ा फिल्मी करियर, जानिए क्यों ?

जुपिटर बनर्जी और तवारिता चटर्जी के रिसेप्शन समारोह की तस्वीरें आई सामने, यहां देखें

सैफिती बनर्जी ने शेयर की अपनी बच्ची की क्यूट फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -