फिल्म पटाखा की टीम कहाँ निकल पड़ी थ्री व्हीलर पर
फिल्म पटाखा की टीम कहाँ निकल पड़ी थ्री व्हीलर पर
Share:

कॉमेडी के मशहूर कलाकार सुनिल ग्रोवर फिल्म पटाखा में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म बेहद रोचक दिख रही है। इस फिल्म में सुनिल के अपॉजिट जानी — मानी एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान नज़र आने वाली हैं। हाल ही में तीनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें सुनील ग्रोवर थ्री व्हीलर गाड़ी चलाते नज़र आ रहे हैं। वहीं उस पर हर जगह पटाखा लिखा हैं। 

जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा

इससे यह ज्ञात होता है कि फिल्म पटाखा की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में पुरी तरह से जुट गई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बेहद ही खतरनाक हैं। अगर आपने नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखिएगा। शायद इस ट्रेलर को देखकर आपकी भी रूह काप जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक सिर्फ दो भाईयों में जमकर लड़ाई होते देखा हैं लेकिन इस फिल्म में आप दो बहनों को बुरी तरह लड़ाई करते देखेगें। एक खास बात इस फिल्म की यह भी है कि इसमें दोनो बहनें लड़कों से फ्लर्ट भी करती हैं जो इस फिल्म को और भी रोचक बनाती हैं।

ट्रोल होते राधिका आप्टे और नेटफ्लिक्स, लोग जमकर ले रहे वायरल फनी मीम्स के मजे

आपको बता दें कि यह फिल्म राजस्थान के लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित हैं। जो 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। आपको बात दें कि सुनिल ग्रोवर को गुत्थी के नाम से साथ काफी पहचान मिली हैं। इस किरदार के बाद से उन्हें गुत्थी के नाम से ही हर जगह पुकारा जाने लगा। वहीं सान्या मल्होत्रा इससे पहले​ फिल्म दबंग में नज़र आ चुकी हैं। खैर अब तो बस यह देखना है कि यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कितना धमाल करती हैं।  

बॉलीवुड अपडेट... 

आरके स्टूडियो के बिकने पर फुट-फुटकर रो रही है कपूर खानदान की यह बेटी

आप भी देते हैं बच्चे को प्लास्टिक के टिफिन में खाना तो हो जाएं सावधान

अटलजी की प्रार्थना सभा में नम हुई राजनेताओं की आंखें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -