यौन शोषण का शिकार बन चुके हैं ये मशहूर सितारे, एक के साथ तो 11 साल तक हुई थी बर्बरता
यौन शोषण का शिकार बन चुके हैं ये मशहूर सितारे, एक के साथ तो 11 साल तक हुई थी बर्बरता
Share:

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहाँ लोकप्रियता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इस इंडस्ट्री में जगह पाने के लिए वो सब करना पड़ता है जो आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। इंडस्ट्री में एक अच्छा मुकाम पाने की चाहत लाखों लोगों के दिलों में होती है फिर वो लड़का हो, लड़की हो या फिर बुजुर्ग। आज के समय में तो बच्चे-बच्चे इंडस्ट्री में जगह पाने के लिए बेताब रहते हैं। बच्चें भी चाहते हैं कि उन्हें अभिनय करने का मौका मिले फिर भले ही वह एक विज्ञापन में ही क्यों ना हो। अभिनय का खुमार आप आज पूरे भारत के अधिकतर लोगों में देख सकते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबई सपनों का शहर है और इस शहर में आज भी ना जाने कितने ही लोगों के सपने पल रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो ऑडिशन देने आ रहे हैं। उनमे से कुछ का चयन हो रहा है तो कुछ का नहीं लेकिन ये सिलसिला हमेशा चलता रहेगा। अब बात करें इंडस्ट्री में मशहूर हुए सितारों के बारे में तो उन्होंने भी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। मेहनत के अलावा भी कुछ है जिसके कारण इंडस्ट्री में जगह मिलती है। वैसे आप समझ ही गए होंगे हम किसके बारे में बात कर रहे हैं...। जी हाँ, हम बात कर रहें हैं 'कास्टिंग काउच' के बारे में, जिसकी एवज में लोगों को ग्लैमरस इंडस्ट्री में काम मिलता है। कास्टिंग काउच का शिकार केवल अभिनेत्रियां ही नहीं बल्कि अभिनेता भी हुए हैं। अब आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओं से मिलवाने जा रहे हैं जिनमे से किसी ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का दर्द झेला है तो कोई इसका शिकार होते-होते बचा है। इसमें ऐसे स्टार्स भी शामिल है जो इंडस्ट्री में आने से पहले, बचपन में ही इस वहशीपन का शिकार हुए हैं

अक्षय कुमार- बॉलीवुड में खिलाड़ी भैया के नाम से मशहूर होने वाले अक्षय कुमार को आज कौन नहीं जनता। अक्षय पूरी दुनिया में मशहूर हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। अक्षय ने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जो आपने देखी ही होंगी। अक्षय कुमार इंडस्ट्री के बॉस कहे जाते हैं और उन्होंने सभी के दिलों को अपने नाम किया है। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं हालाँकि इंडस्ट्री में नहीं। जी दरअसल एक खबर के अनुसार अक्षय कुमार 6 साल की उम्र में ही यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे। उस दौरान लिफ्टमैन ने उनका बट टच किया था जिससे वह बहुत परेशान हो गए थे। इस बारे में अक्षय ने अपने पिता को बताया था और उसके बाद में जब कार्यवाही हुई तो पता चला कि वह लिफ्टमैन एक हिस्ट्री शीटर था।

राजीव खंडेलवाल- बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री और वेब सीरीज में काम कर चुके राजीव खंडेलवाल को तो आप सभी जानते ही होंगे। राजीव ने इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन पहचान बनाई है और लोग उन्हें खूब प्यार देते हैं। उन्होंने अपने काम से सभी के दिलों को जीता है। वैसे राजीव भी यौन शोषण का शिकार होते-होते बचे हैं। राजीव के बॉलीवुड में एंट्री लेने के दौरान एक बड़े फिल्म निर्देशक ने उन्हें ऑफिस बुलाया था जो उसके घर में ही था। उस फिल्म निर्देशक ने स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए राजीव को बुलाया था और उसके बाद कमरे में चलने के लिए कहा। उस दौरान राजीव ने मना कर दिया और वह कोई बहाना बनाकर अपने घर चले गए। उसी बीच उन्हें समझ आया था कि महिलाओं को कैसा महसूस होता है। राजीव अपने साथ हुए इस किस्से के बारे में कई बार बता चुके हैं। राजीव के साथ जब यह हुआ था उस दौरान वह फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयारी कर रहे थे। उसके पहले राजीव टीवी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने 'कहीं तो होता' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे बेहतरीन शोज में काम किया है।

अनुराग कश्यप- बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्मे दे चुकें अनुराग कश्यप को लोग बहुत पसंद करते हैं। वह अपने काम से लाखों दिलों में जगह बना चुके हैं। उनकी फिल्मों को लोग जबरदस्त मानते हैं। वैसे अनुराग कश्यप भी बहुत बार बता चुके हैं कि 11 साल तक उनका यौन शोषण हुआ था। एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया था, 'मैं करीब 11 साल तक शोषित होता रहा। हालांकि, मैंने अब उस पुरुष को माफ कर दिया है। जब उसने मेरा शोषण किया तो वो 22 साल का था। कई सालों बाद उससे मिला तो उसे भी इस बात का पछतावा था। लेकिन मेरे लिए ये भूलना आसान नहीं रहा। तनाव, फ्रस्टेशन और गुस्से में ही मैं मुंबई आया था। यहां भी शुरुआती सालों में संघर्ष किया, लेकिन डिप्रेशन से बाहर आने में कल्कि ने मेरी बहुत मदद की।' यह इंटरव्यू पढ़कर आप समझ सकते होंगे कि अनुराग के साथ कितना बुरा हुआ था।

सोनू निगम- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम को आज कौन नहीं जानता। सोनू निगम ने अपनी आवाज से सभी के दिलों में जगह बनाई है। आज उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। सोनू एक ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने काफी मेहनत के बाद इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम पाया है। वैसे सोनू निगम के बारे में बहुत कम लोग यह जानते हैं कि वह भी यौन उत्पीड़न का शिकार होते-होते बचे थे। जी दरअसल एक बार उन्होंने इस बारे में खुद खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, कि एक बार एक फिल्म समीक्षक ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी और जब सोनू ने यह करने के लिए साफ़ मना कर दिया तो उस फिल्म समीक्षक ने उनके गानों की बुराई करना शुरू कर दी। केवल इतना ही नहीं बल्कि एक बार सोनू निगम ने सीनियर जर्नलिस्ट (एंटरटेनमेंट) पर आरोप लगाया था कि 'वह उनके साथ फोन पर गंदी-गंदी बात करते हैं।' उनके इस खुलासे के बाद सभी हैरान थे। वैसे सोनू आज के समय में खुलकर बोलने वाले सिंगर हैं और उन्हें उनके बेबाक बयानों के चलते जाना जाता है।

रणवीर सिंह- बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले रणवीर ने सभी के दिलों को जीता है। रणवीर को उनकी अभिनय से लेकर उनके कपड़े पहनने तक के अंदाज के लिए पसंद किया जाता है। उन्होंने कई बार अपने द्वारा पहने कपड़ों के चलते ट्रोलिंग का भी सामना किया है। रणवीर बॉलीवुड की मस्तानी कही जाने वाली दीपिका पादुकोण के पति हैं और दोनों को आप जल्द ही फिल्म 83 में देखने वाले हैं। वैसे एक बार रणवीर सिंह ने अपने साथ हुए किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था साल 2015 में कास्टिंग डायरेक्टर ने उनको अंधेरी में बुलाया था। उस दौरान डायरेक्टर ने उन्हें कपड़े खोलने और छूने के लिए कहा था, लेकिन रणवीर ने मना कर दिया।

आयुष्मान खुराना- बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल बनने वाले आयुष्मान खुराना को आज कौन नहीं जानता। आयुष्मान ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह कई सुपरहिट फ़िल्में दे चुकें हैं और उन्होंने अपनी इन्ही फिल्मों से सभी को दीवाना बना दिया है। आयुष्मान को अब तक आप सभी ने शुभ-मंगल सावधान, अंधाधुंध, विकी डोनर, बाला जैसी फिल्मों में देखा होगा। वैसे आयुष्मान भी एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। जी दरअसल आयुष्मान इंडस्ट्री में आने से पहले टीवी एंकर थे। उस दौरान एक फिल्म निर्माता ने उन्हें खुला ऑफर देते हुए साथ में रात बिताने के लिए कहा था लेकिन आयुष्मान ने इसके लिए साफ़ मना कर दिया। उस दौरान आयुष्मान को काम नहीं मिला लेकिन जब वह वहां से आगे निकले तो सुपरहिट हो गए।

सैफ अली खान - बॉलीवुड में अपनी कई धमाकेदार फ़िल्में देने वाले सैफ अली खान को आज कौन नहीं जानता। सैफ अपने समय के बेहतरीन एक्टर रहे हैं और आज भी लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। सैफ ने अब तक इंडस्ट्री को हिट, सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। वह अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। पहले वह मुख्य किरदार निभाया करते थे लेकिन आजकल वह विलेन बनने में दिलचस्पी दिखाते हैं। जल्द ही आप उन्हें रावण के किरदार में भी देखने वाले हैं जो वह फिल्म आदिपुरुष में निभाने वाले हैं। वैसे सैफ भी उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- '25 साल पहले जब मैने करियर की शुरूआत की थी उस वक्त मुझे हैरेस किया गया था। जिसके बारे में मैं आज भी सोचता हूं तो बहुत गुस्सा आता है।' इस इंटरव्यू के बाद लोगों के होश ही उड़ गए थे। सभी यह जानने के बाद हैरान थे कि सैफ भी इस बुरे व्यवहार का शिकार हुए हैं।

आखिर कब खत्म होगा ये यौन शोषण- अगर कोई अपने सपने को लेकर मुंबई जा रहा है, इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए मेहनत कर रहा है तो उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। यह बहुत गलत है और ऐसी सोच रखने वाले लोगों के लिए भी सजा होनी चाहिए। ग्लैमरस इंडस्ट्री के पीछे की ये बात कभी-कभी झकझोर देती है। यह सुनने, जानने और देखने के बाद कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने सपने को एक डिब्बे में बंद कर रख देते हैं। सभी के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर इंडस्ट्री में काम देने के बदले ऐसी मांग रखने का चलन कब खत्म होगा?

जब इस मशहूर अदाकारा ने रेखा को कहा था- 'मर्दों को ऐसे संकेत देती थी कि जैसे।।।'

कुरान की इन आयतों को पढ़ने के बाद हो जाएगा आपका दिमाग खराब

अश्लीलता फैलाने में सबसे आगे हैं एकता कपूर, युवाओं को बिगाड़ने में है सबसे बड़ा हाथ!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -