मशहूर विलेन हैं अभिमन्यु सिंह, साउथ इंडस्ट्री में मचा रहे धमाल
मशहूर विलेन हैं अभिमन्यु सिंह, साउथ इंडस्ट्री में मचा रहे धमाल
Share:

साउथ की फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाने वाले अभिनेता अभिमन्यु सिंह का आज जन्मदिन है। अभिमन्यु सिंह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जो दमदार रहीं हैं। अभिमन्यु सिंह ने साल 2001 में आई फिल्म 'अक्स' से फिल्मी पर्दे पर दस्तक दी थी, लेकिन इसके बाद अभिमन्यु को काफी संघर्ष करना पड़ा अपनी जगह इंडस्ट्री में बनाने के लिए। इस फिल्म के बाद उन्होंने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाल' में काम किया और इस फिल्म में उन्होंने रणविजय का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। इस किरदार से उन्हें बेहतरीन लोकप्रियता मिली।

गुलाल में रणविजय के किरदार के लिए अभिमन्यु को साल 2010 में स्टारडस्ट अवार्ड से भी नवाजा गया। वहीं साल 2010 में आई फिल्म 'रक्त चरित्र' में भी अभिमन्यु के किरदार को बहुत सराहना मिली क्योंकि इस फिल्म में वह खलनायक बने थे और इस किरदार से वह हीरो पर भी भारी पड़ गए थे। वहीं हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद अभिमन्यु ने टॉलीवुड में भी काम किया और यहाँ भी उन्होंने अपनी खलनायकी की छाप छोड़ी। आप सभी ने उन्हें तमिल की सुपरहिट फिल्म 'दस का दम' में जबरदस्त किरदार में देखा होगा। इस फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था।

वैसे अभिमन्यु सिंह ने अपने बेहतरीन काम के लिए साल 2013 में एसआईआईएमए अवार्ड भी पाया था। जी दरअसल उन्हें यह अवार्ड साल 2012 में आई फिल्म गब्बर सिंह के लिए मिला था। वहीं फिल्मों के अलावा अभिमन्यु कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं जहाँ आपने देखा होगा। अभिमन्यु सिंह ने भौकाल, चाचा विधायक हैं हमारे और तैश में अपने अभिनय से सबका दिल जीता है। इसके अलावा वह कई धारावाहिकों में भी दिखाई दिए हैं।

सोनू सूद के रिच ग्रुप के साथ हैं तगड़े कनेक्शन

माता-पिता खो चुके बच्चों के लिए लोकसभा स्पीकर ने शुरू की ये बड़ी व्यवस्था

'अमेठी के लोगों तक नहीं पहुंचा विकास', गांधी परिवार पर भड़कीं स्मृति ईरानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -